आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो चुकी है। अब तक 50 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन एक भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। हालांकि अगले कुछ मैचों में सारे समीकरण साफ जरूर हो जाएंगे, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने दो ऐसी टीमों का चयन किया है जो आईपीएल 2026 की अंकतालिका में टॉप दो में जगह बना सकती है।

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन दो टीमों के नाम बताए जो अंकतालिका में टॉप-2 में रह सकती है। हालांकि उन्होंने इसके लिए आरसीबी का नाम नहीं लिया। वसीम जाफर के मुताबिक पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद टॉप-2 टीमें हो सकती है। खबर लिखे जाने तक पंजाब की टीम 6 मैचों में 13 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पहले नंबर पर है।

पंजाब-हैदराबाद रहेंगे टॉप-2 में

वसीम जाफर ने कहा कि पंजाब अभी भी टॉप दो में जगह बना सकता है। उनके पास वह सब कुछ है जिसकी जरूरत होती है और यह अलग बात है कि अभी चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वे कैचिंग की समस्या को ठीक कर लेंगे। जो लोग नहीं खेले हैं वे यह बात नहीं समझेंगे कि लाइट्स में सफेद गेंद को देखना इतना आसान नहीं होता। मुझे पक्का यकीन है कि वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके पास अभी भी टॉप दो में जगह बनाने का मौका है।

फिल साल्ट का नहीं होना आरसीबी के लिए चिंता का विषय

वसीम जाफर ने आरसीबी की संभावना के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल सॉल्ट अभी उपलब्ध नहीं हैं जो चिंता की बात है। वे विराट पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते हैं। अगर वह आउट हो जाते हैं तो हमने देखा है कि टीम को संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए उन्हें भी चिंताएं हैं। फिल सॉल्ट एक विस्फोटक ओपनर हैं और वह कुछ मैचों के लिए बाहर हैं इसलिए ऐसा लग रहा था कि आरसीबी भी बहुत बढ़िया कर रही है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वे कुछ मैच हारे हैं उससे उन्हें भी चिंताएं सता रही हैं। मुझे लगता है कि पंजाब और हैदराबाद के टॉप दो में जगह बनाने के ज्यादा बेहतर मौके हैं।

सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)