आईपीएल 2026 में चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं जिसमें आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान शामिल हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए इन टीमों ने काफी मेहनत की है और इसमें कोई शक नहीं है कि ये चारों टीमें चैंपियन बनना डीजर्व करती हैं, लेकिन विनर कोई एक ही बनेगा। वैसे इस बारे में बात होनी शुरू हो चुकी है कि इस बार कौन चैंपियन बनेगा, लेकिन मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रॉबिन सिंह ने बताया कि कौन टीम इस बार चैंपियन बन सकती है।
गुजरात बन सकता है चैंपियन
भारत के पूर्व ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच ने इस सीजन में आईपीएल का खिताब जीतने के लिए गुजरात टाइटंस को अपनी पसंदीदा टीम बनाया। उन्होंने टीम की बैटिंग और बॉलिंग और दोनों में बेहतरीन संतुलन का जिक्र किया और गुजरात की तेज गेंदबाजी आक्रमण खासकर कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के असरको खास तौर पर सराहा। रॉबिन सिंह ने एक्स पर लिखा कि अगर मुझे यहां से आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए किसी एक टीम को चुनना हो तो वो गुजरात टाइटंस होगी। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा संतुलित टीम नजर आ रहे हैं। उनकी बॉलिंग और बैटिंग दोनों ही मजबूत दिख रही हैं। कगिसो रबाडा और सिराज की जोड़ी बेहद खतरनाक साबित हुई है।
आपको बता दें कि रबाडा के लिए ये सीजन बहुत ही शानदार रहा है और उन्होंने 13 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने गुजरात के लिए लगातार अहम मौकों पर विकेट दिलाए हैं साथ ही वो नई गेंद से भी प्रभावी रहे हैं और डेथ ओवर्स में भी उनकी गेंदबाजी शानदार रही है। मोहम्मद सिराज की बात करें तो उन्होंने अब तक 17 मैच लिए हैं और नई गेंद पर से उन्होंने खूब प्रभाव डाला है। इस जोड़ी ने अपनी रफ्तार और गेंद की मूवमेंट से विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है जिससे अहम पड़ावों पर गुजरात को बढ़त मिली है। गुजरात को प्लेऑफ में पहला क्वालिफायर मैच आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को खेलना है।
छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
