भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि रविंद्र जडेजा का वनडे करियर लगभग खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए जडेजा को टीम में नहीं चुना गया था क्योंकि टीम प्रबंधन ने अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी थी। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह साफ है कि भारत इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जडेजा की जगह अक्षर पटेल को तरजीह देना चाहता है।

पुजारा ने कहा कि अगर वनडे क्रिकेट में भारत की योजनाओं में जडेजा शामिल होते तो उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जरूर चुना जाता। मुझे ऐसा ही लगता है क्योंकि अगर आप रविंद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में बनाए रखना चाहते तो उन्हें चुना जाना चाहिए था। मुझे यकीन है कि उन्हें बता दिया गया होगा कि शायद उनका चयन न हो क्योंकि वनडे क्रिकेट में अक्षर पटेल मुख्य ऑलराउंडर रहे हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं।

वनडे के लिए जडेजा का चयन होना मुश्किल

पुजारा ने आगे कहा कि उनकी उम्र को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने शायद उनसे कह दिया होगा कि अब वह केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं इसलिए उन्हें उसी पर ध्यान देना चाहिए और वे उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) के लिए नहीं देख रहे हैं। तो यह उनके करियर का अंत हो सकता है क्योंकि जाहिर है कि वह टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अब वनडे मैचों के लिए नहीं चुना जाएगा। पुजारा ने जियोस्टार पर बात करते हुए ये बातें कही।

हालांकि भारत के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर को लगता है कि जडेजा अभी भी अक्षर पटेल के बैक-अप के तौर पर टीम में जगह बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जड्डू टीम में वापस न आएं, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो सबसे पहले जड्डू का ही नाम दिमाग में आएगा क्योंकि अक्षर के बाद कोई और विकल्प नहीं है। अभी सबसे सही सवाल यह होगा कि अक्षर के बाद सबसे आगे कौन है। फिलहाल अक्षर पटेल सबसे आगे हैं और उनके बाद जड्डू (रविंद्र जडेजा) एक तरह से आपके लिए इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। अगर वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल को कुछ हो जाता है तो रविंद्र जडेजा टीम में आ जाएंगे।

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)