भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज जीत जरूर लेकिन दूसरे मुकाबले में मेजबानों को फॉलोऑन खिलाने के बाद जीत नहीं मिल पाना थोड़ा हैरान करने वाली बात थी। यही कारण है कि चौथे-पांचवें दिन भारतीय स्पिन का जो प्रदर्शन रहा उस पर सवाल उठना लाजिमी है। मानव सुतार को छोड़कर पहले मुकाबले में कुलदीप यादव और दूसरे मैच में सारांश जैन व सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा खास कमाल नहीं कर पाए। इसी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया और भारतीय टीम को रविंद्र जडेजा से आगे बढ़ने की सलाह दे डाली।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने भारत के सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को स्पिन गेंदबाज की पहली च्वॉइस मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि जडेजा का अब हो चुका है और टीम मैनेजमेंट को उनसे आगे बढ़कर सोचना होगा। आपको बता दें कि 37 वर्षीय रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका में 4 पारियों में 8 विकेट लिए थे। दीप ने मानव सुतार के अलावा श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन को पूरी तरह बेअसर बताया है।

क्या बोले दीपदास गुप्ता?

दीपदास दुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”मानव (सुतार) के अलावा हमारे स्पिनर जितनी उम्मीद थी उतने असरदार नहीं दिखे। मैं यह नहीं कह रहा कि उनमें क्षमता नहीं है। ऐसी पिचों पर पहले हमेशा जडेजा (रविंद्र) बेहद खतरनाक साबित हुए हैं। मुझे लग रहा था कि वह 5वें दिन असरदार रहेंगे। उन्होंने बहुत समय तक टीम इंडिया के लिए सेवाएं दीं, लेकिन अब उनका हो चुका है। वह उतना सटीक नहीं दिखे जितने वह हैं। उनका एक्शन भी बहुत ज्यादा कंधे पर जोर देता नजर आ रहा था।”

वहीं उन्होंने जडेजा की नो बॉल फेंकने की दिक्कत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा,”अगर आप नेट्स में ध्यान नहीं देते हैं तो ऐसा ही होगा। जब मैं भी खेलता था कई खिलाड़ी आगे से गेंदबाजी करते थे और कहते थे कि मैच में ऐसा नहीं होगा, लेकिन वह मैच में वही रिपीट करते थे। आपक नेट्स में यह सब अभ्यास करना होता है। यह समस्या जडेजा के साथ कोई नई नहीं है, लेकिन अब यह बस बढ़ गई है।”

वाशिंगटन सुंदर को करो तैयार…

दीपदास गुप्ता ने आगे कहा,”हमें स्पिनर्स के नए ग्रुप को तैयार करने होगा। हमें वाशिंगटन सुंदर को तैयार करना होगा। वह बिल्कुल जडेजा की तरह ही हैं। जब जडेजा अपना रिटायरमेंट लेंगे तो आपको उनके (सुंदर) जैसे खिलाड़ी की वही काम करने के लिए जरूरत होगी। आपको इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि वह (वाशिंगटन सुंदर) तैयार रहें।”

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल कब, वैभव सूर्यवंशी होंगे एक्शन में, साउथ जोन से फाइनल में होगी ईस्ट जोन की भिड़ंत

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबलों की टीमें पक्की हो चुकी हैं। सेमीफाइनल में जीत के बाद ईस्ट जोन और साउथ जोन ने फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबले में इशान किशन और तिलक वर्मा की टीमें आमने-सामने होंगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर