सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है और इस सीजन में टीम की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में ही रहेगी। रविंद्र जडेजा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 2-1 से वनडे सीरीज जीत के बाद सौराष्ट्र की 16-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
सौराष्ट्र 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपने 2026-27 रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा। रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दो मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। रणजी ट्रॉफी टीम में उनके शामिल होने से उन्हें अगले महीने न्यूजीलैंड में भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लय हासिल करने का मौका मिलेगा।
रविंद्र जडेजा को टीम में किया गया शामिल
भारत के प्रमुख घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट का 92वां संस्करण 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सौराष्ट्र जो पिछले सीजन में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था, उसे इस बार एलीट ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब और त्रिपुरा के साथ रखा गया है। सौराष्ट्र ने पिछले सीजन की टीम से 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और तेज गेंदबाज नील पांड्या और ऑलराउंडर अर्थ यादव को दो नए खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया है।
इस टीम ने जयदेव उनादकट की कप्तानी में 2019-20 और 2022-23 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती थी और पिछले साल जल्दी बाहर होने के बाद अब फिर से खिताब की दौड़ में शामिल होने की कोशिश करेगी। आने वाले सीजन के लिए एक अहम बदलाव लेफ्ट-आर्म स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा का न होना है जिन्होंने टीम बदल ली है और अब वे छत्तीसगढ़ की ओर से खेलेंगे।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सौराष्ट्र की टीम
जयदेव उनादकट (कप्तान), रविंद्र जडेजा, हार्विक देसाई, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जय गोहिल, चेतन सकारिया, अंकुर पनवार, सम्मर गज्जर, पार्थ भुट, विश्वराजसिंह जडेजा, हेतविक कोटक, नील पंड्या, अर्थ यादव, तरंग गोहेल।
आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार
दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
