भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए शानदार रहा है। जडेजा ने इस चैंपियनशिप में अब तक ना सिर्फ गेंदबाज के रूप में बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी काफी प्रभावित किया है। जडेजा अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जब पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।
जडेजा तोड़ सकते हैं कोहली-रोहित का रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक खेले 48 मैचों में 2610 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन रहा है। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए 2617 रन बनाए हैं। अब जडेजा जैसे की पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 रन बनाएंगे वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोहली से ज्यादा रन भारत के लिए बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अब बात करते हैं रोहित शर्मा की जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए कुल 2716 रन बनाए हैं। अब जडेजा अगर पहले टेस्ट मैच में 107 रन बनाते हैं तो वो रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे। वैसे जडेजा अगर पहले टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाते हैं तो दूसरे मैच में उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका होगा। वैसे जडेजा इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
शुभमन गिल: 2843 रन
ऋषभ पंत: 2780 रन
रोहित शर्मा: 2716 रन
विराट कोहली: 2617 रन
रविंद्र जडेजा: 2610 रन
यशस्वी जायसवाल: 2511 रन
केएल राहुल: 2148 रन
चेतेश्वर पुजारा: 1769 रन
मयंक अग्रवाल: 1293 रन
रविचंद्रन अश्विन: 1142 रन
48 मैचों में जडेजा ने लिए हैं 156 विकेट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी काफी अच्छी रही है। उन्होंने अब तक खेले 48 मैचों में भारत के लिए कुल 156 विकेट लिए हैं। जडेजा ने इन मैचों में 4 विकेट हॉल लेने का कमाल 10 बार किया है जबकि 5 विकेट हॉल लेने का कमाल उन्होंने 6 बार किया है। जडेजा ने इस दौरान 1460.1 ओवर गेंदबाजी की और जिसमें उन्होंने 283 ओवर मेडन फेंके हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट रहा है।
रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
