रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था। धाकड़ भारतीय ऑलराउंडर के लिए यह सीजन अभी तक खास भी नहीं था। मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन के 32वें मैच में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से जलवा बिखेरा। पहले 77 पर 5 विकेट गिरने के बाद नाबाद 43 रन की पारी खेलते हुए जडेजा ने राजस्थान को 159 तक पहुंचाया। उसके बाद गेंदबाजी में निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण विकेट लेकर उन्होंने अपनी अहमियत बताई।

आपको बता दें कि इस मैच से पहले तक रविंद्र जडेजा ज्यादा गेंदबाजी करते नजर नहीं आ रहे थे। वहीं पहले चार मैचों में उन्हें बल्लेबाजी भी खास नहीं मिली थी, क्योंकि राजस्थान का टॉप ऑर्डर बेहतरीन फॉर्म में था। मगर अब टीम को जब उनकी जरूरत पड़ी तो ऑलराउंड प्रदर्शन से जड्डू ने कमाल किया। उन्होंने नाबाद पारी खेलते हुए राजस्थान को सम्मानजनकर टोटल तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजी में पूरन को आउट कर उनके खास सेलिब्रेशन से भी जडेजा ने महफिल लूटी।

कैसा था रविंद्र जडेजा का खास सेलिब्रेशन?

लखनऊ के 11 रन पर तीन विकेट गिर गए थे, उसके बाद मिचेल मार्श का साथ दिया निकोलस पूरन ने और 22 रन बनाए। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी थी और राजस्थान की टीम की मुश्किलें बढ़ रही थीं। तब जडेजा ने पूरन का विकेट टीम को दिलाया और खास सेलिब्रेशन किया। उन्होंने अपने सेलिब्रेशन में जेब में हाथ डाला और फिर जेब में कुछ रखने का इशारा भी किया। उनके इस सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं।

रविंद्र जडेजा ने इस मैच में 29 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेली थी। उनका पहला चौका 24वीं गेंद पर आया था। उसके बाद उन्होंने दो चौके और 1 छक्के की नाबाद पारी खेली। इनिंग की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने स्कोर 159 तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजी में जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 अहम विकेट निकोलस पूरन का झटका।

वैभव सूर्यवंशी ने 8 रन बनाकर भी IPL में रचा इतिहास, इशान, सैमसन, सहवाग समेत 8 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खास कमाल नहीं कर पाया। उन्होंने 11 गेंद पर 8 रन ही बनाए लेकिन फिर भी इतिहास रच दिया। उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर 8 बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर