रवि शास्त्री अपनी बात को बेबाक तरीके से कहने के लिए जाने जाते हैं और वो अपनी बात खुलकर कहने से पीछे नहीं हटते। भारत के पूर्व हेड कोच ने वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू के लिए जोरदार वकालत करते हुए अपनी बेबाक राय सबसे सामने रखी। वैभव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए पहली बार सीनियर भारतीय टीम में चुना गया था। उम्मीद थी कि इस युवा खिलाड़ी को आयरलैंड में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा जताया।

वो उनकी पैंट उतार देता

रवि शास्त्री का मानना ​​है कि भारत ने देश के सबसे रोमांचक बैटिंग टैलेंट में से एक को आजमाने का बेहतरीन मौका गंवा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए भारत के पूर्व कोच ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी आयरिश बॉलिंग अटैक का आसानी से सामना कर लेते। उन्होंने कहा कि अरे उसे खेलना चाहिए था यार। वो बहुत धीमा और स्पंजी ट्रैक था वो (वैभव) उन्हें (आयरलैंड को) टेरेस पर पटक देता। वो बहुत छोटा ग्राउंड (आयरलैंड का मैदान) था और वो उनकी पैंट उतार देता। उसे पक्का वहां खेलना चाहिए था।

वैभव के लिए बनानी होगी जगह

शास्त्री ने कहा कि अब इंग्लैंड में वैभव खेलता है या नहीं मुझे पक्का नहीं पता। मैं तो यही कहूगा कि उसे जल्द से जल्द एक गेम दो और उसने आईपीएल में सबको हराया है। उसने किस फास्ट बॉलर को छोड़ा है और आप उसे बेंच पर बिछा रहे हो। भारत के पूर्व कोच ने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं। शास्त्री ने कहा कि वह एक्स फैक्टर है और उस पर कोई दवाब या बोझ नहीं है। वो सिर्फ 15 साल का है और उसमें युवाओं वाला जोश है। उन्हें किसी चीज का डर नहीं है और अगर वह शुरुआती 2-3 ओवरों में जम गए तो वह आपको ऐसी शुरुआत देंगे जिसका फायदा मिडिल ऑर्डर उठा सकता है और आपको उनके लिए जगह बनानी होगी।

IND A vs SL A: साई सुदर्शन-अमन ओपनर, आयुष-अंशुल आउट; श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए। इंडिया ए ने अंशुल कंबोज, आयुष पांडे जैसे खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)