भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी स्टायलिश तस्वीरें हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं हैं। वे उन पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। रवि शास्त्री ने शुक्रवार यानी 20 मई 2022 की सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। उन्होंने कुछ घंटों के अंतराल में कई ट्वीट्स किए। इसमें उन्होंने अपनी अलग-अलग अंदाज और स्टाइल वाली तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों पर रोचक कैप्शन भी लिखे।
पहली तस्वीर में वह काला चश्मा, बैगनी रंग का जैकेट और गले में चैन पहने हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जब आप सोते ही नहीं हैं तो ‘गुड मॉर्निंग’ वैकल्पिक होता है।’ तीन घंटे बाद उन्होंने ट्विटर पर फिर एक तस्वीर शेयर की। इसमें भी वह वही ड्रेस पहने दिख रहे हैं। रवि शास्त्री ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मेरा परिवार मुंबई में रहता है और मैं इन पलों क जीता हूं।’
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यही नहीं रुके। उन्होंने तीन घंटे बाद फिर ट्विटर पर एक और तस्वीर शेयर की। इसमें वह पिंक कोट पहने दिख रहे थे। उनके साथ एक बुजुर्ग महिला भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आप उनके डीएम (डायरेक्ट मैसेज) में हैं। वह मेरी वीआईपी गेस्टलिस्ट में हैं।’
रवि शास्त्री ने इसके चार घंटे बाद फिर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे क्या मैं तो चिल हूं।’ इसके 2 घंटे बाद यानी करीब शाम 7 बजे उन्होंने फिर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं आज बहुत अच्छे मूड में हूं। कुछ भी पूछिए।’ उन्होंने ट्वीट के आगे #AskRavi भी लिखा।
अब तक रवि शास्त्री द्वारा इस तरह की पोस्ट शेयर करने का कारण नहीं पता चला है, लेकिन फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने इसे हार्दिक पंड्या तो किसी ने उन्हें रणवीर सिंह से जोड़ा। @NVR45ROHIT ने लिखा, ‘आपके अंदर मैं हार्दिक और रणवीर दोनों छिपे हुए हैं। धीरे-धीरे से बाहर निकलो सरजी।’ @ArnologicB3ats ने लिखा, ‘ऐसा ही होता है जब आप हार्दिक पंड्या के साथ बहुत लंबे समय तक रहते हैं।’ @sagarcasm ने लिखा, ‘यह रवि शास्त्री का यह ‘ओ पांचों फ्राइडे आ’ संस्करण है।