T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उन दो टीमों के नाम बनाए जो इस टूर्नामेंट में 300 रन के बॉर्डर को क्रास कर सकते हैं यानी 300 से ज्यादा रन बना सकते हैं। रवि शास्त्री ने इसके लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पार कर सकते हैं 300 रन का आंकड़ा

टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में कुछ हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है क्योंकि भारत की कई पिच ऐसी हैं जिस पर जमकर रन बनते हैं। हाल के आईपीएल सीजन में भी कई टीमों ने बड़े-बड़े स्कोर बनाए और कमाल की बात ये रही है कि उसे सफलतापूर्वक चेज भी किया गया। आईसीसी रिव्यू पर संजना गणेशन से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत ऐसी टीमें हैं जो 300 रन का आंकड़ा पार कर सकती हैं।

इशान या संजू, श्रेयस को मौका; न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 के लिए AI ने चुनी भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

रवि ने आगे कहा कि इन दोनों टीमों के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं उन्हें देखते हुए मैं इन्हें इस मामले में सबसे आगे मानूंगा। इन दोनों टीमों में बहुत विस्फोटक खिलाड़ी हैं, खासकर टॉप ऑर्डर में और अगर टॉप ऑर्डर में कोई एक खिलाड़ी 100 रन बना लेता है तो आप 300 रन के करीब पहुंच जाते हैं। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा टोटल 260 रन है जो 2007 में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ बनाया था। इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी उसी एडिशन में आया था,जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल 201 रन है।

आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में 55 मैच खेले जाएंगे जिसमें श्रीलंका 20 मैचों की मेजबानी करेगा। इन मुकाबले में छह सुपर आठ मैच और भारत-पाकिस्तान का मैच भी शामिल है जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम मं खेला जाएगा। फाइनल का वेन्यू पाकिस्तान के क्वालिफाई करने पर निर्भर करेगा। अगर मेन इन ग्रीन टाइटल डिसाइडर के लिए क्वालिफाई कर लेते हैं तो यह श्रीलंका में होगा नहीं तो डिफेंडिंग चैंपियन भारत फाइनल की मेजबानी करेगा।

SA vs WI: डिकॉक के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, 234 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक; पारी में लगाए 10 छक्के, बनाए कई रिकॉर्ड्स

भारत की टी20 विश्व कप 2026 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।