भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल जीतने के बाद भारत इस मैच में पूरे जोश के साथ उतरेगा। हालांकि भारत अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान होगा जिन्होंने अब तक 6 पारियों में 80 रन बनाए हैं जिसमें एक हाफ-सेंचुरी शामिल है। अब भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सलाह दी है कि अभिषेक को सेमीफाइनल में सिर्फ एक शर्त पर मौका देना चाहिए।
अभिषेक को एक शर्त पर दें मौका
आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि अभिषेक शर्मा को तभी ड्रॉप करना चाहिए जब टूर्नामेंट में बार-बार फेल होने से उनका माइंडसेट खराब हो गया हो। इस स्थिति में उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है और रिंकू सिंह को मिडिल ऑर्डर में जगह दी जा सकती है, जबकि इशान किशन, संजू सैमसन के साथ टीम के लिए ओपन करें। अगर उनका माइंडसेट सही है तो फिर आप उनके साथ जा सकते हैं।
अभिषेक ठीक ना हों तो उन्हें प्लेइंग 11 से करें बाहर
शास्त्री ने आगे कहा कि जब तक टीम मैनेजमेंट को यह अहसास नहीं होता है को वो मेंटली फिट नहीं हैं उनके साथ जाएं। अगर आपको लगता है कि उनका माइंडसेट खराब हुआ है तो उन्हें बाहर से, बातचीत से, बस ये देखकर की वे नेट्स में कैसे बैटिंग कर रहे हैं उन्हें जज करना है। अगर ये पाया जाता है कि उनका माइंडसेट सही नहीं है तो मैं इशान किशन को ऊपर भेजने के बारे में सोचूंगा और फिर शायद रिंकू सिंह को नीचे भेजूंगा। यानी अगर अभिषेक का माइंड सेट सही नहीं है तो रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल करें और संजू-इशान से ओपन करवाएं।
हालांकि रवि शास्त्री ने ये भी कहा कि वो इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा को खिलाएंगे क्योंकि उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 5 मैचों में सबसे ज्यादा 279 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ ये एकमात्र बदलाव हो सकता है, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ रहूंगा क्योंकि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला थ, तो उन्होंने उनके खिलाफ शानदार सीरीज खेली थी। मैं उन्हें वानखेड़े में खिलाने की वकालत करूंगा क्योंकि उन्होंने न्होंने वहां कुछ बड़े शतक और बहुत तेज शतक बनाए हैं। मैं उनके साथ रहूंगा क्योंकि उनकी बैटिंग में काफी दम है।
ये खबरें भी पढ़ें
