टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को जगह मिलनी चाहिए या नहीं इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने साहसिक राय दी। शास्त्री का मानना है कि भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का बदलाव फाइनल के लिए नहीं करनी चाहिए।

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक टी20 प्रारूप के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक और नंबर वन गेंदबाज वरुण ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। एक तरफ जहां अभिषेक रन नहीं बना पा रहे हैं तो दूसरी तरफ वरुण जमकर रन लुटा रहे हैं और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद शास्त्री का मानना है कि भारत को उसी प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहिए जिसके साथ वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरा था।

भारत को प्लेइंग 11 में नहीं करना चाहिए बदलाव

वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद आईसीसी रिव्यू में शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत को अपनी इसी टीम के साथ आगे बढ़ना चाहिए और फाइनल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए। अभिषेक के बारे में उन्होंने कहा कि उसके साथ आप फाइनल में उतरें और उन्हें बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करने और अपनी ताकत का साथ देने के लिए कहें। उन्हें ऐसे माहौल से बचाएं जहां आप झिझकते हों या फिर डरपोट हों।

अभिषेक को अपनी ताकत पर करना होगा भरोसा

रवि शास्त्री ने आगे अभिषेक के बारे में कहा कि हम आपका साथ देते हैं और आप अपनी ताकत का साथ दें और मैदान पर जाकर खेलें। आखिरी गेम आपके लिए सबसे अच्छा मैच साबित हो सकता है। हालांकि इस पहले शास्त्री ने ही कहा था कि अगर अभिषेक का मेंटल लेवल ठीक है तो ही आप उसे टीम में जगह दें। अगर आपको लगता है कि उनका मेंटल लेवल सही नहीं है तो फिर फिर प्लेइंग इलेवन में निचले क्रम पर रिंकू सिंह को लाएं और फिर संजू सैमसन व इशान किशन से पारी की शुरुआत करें। हालांकि फाइनल के लिए शास्त्री ने टीम को अभिषेक के साथ ही जाने को कहा साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की बदलाव कि बात नहीं की।

ये खबरें भी पढ़ें

Jansatta Analysis: वरुण बनाम कुलदीप, फाइनल की प्लेइंग 11 के लिए कौन बड़ा दावेदार; न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों का प्रदर्शन साधारण

Jansatta Opinion: खुद ही टीम से बाहर होने का रास्ता बना रहे अभिषेक? फेल रहे तो इस खिलाड़ी की टी20 में एंट्री तय