पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ ऑन-साइड पर शॉट नहीं लगा पाते और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में ये भारत के लिए चिंता की बात हो सकती है। अश्विन का मानना है कि वेस्टइंडीज पावरप्ले में रोस्टन चेज का इस्तेमाल जल्दी करेगा।

अभिषेक के खिलाफ रोस्टन चेज का होगा इस्तेमाल

अश्विन का मानना ​​है कि वेस्टइंडीज अपने इकलौते ऑफ-स्पिनर रोस्टन चेस को पावरप्ले में जल्दी उतारने का प्लान बनाएगी ताकि अभिषेक शर्मा का सामना किया जा सके। उनका मानना ​​है कि अभिषेक के पास लेग साइड पर ज्यादा शॉट नहीं हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन लेफ्ट-हैंडर हैं लेकिन अलग-अलग तरह के हैं। चेज को दोनों को अलग तरह से बॉलिंग करनी होगी। अभिषेक ऑफ-स्पिन के खिलाफ सिर्फ 85 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं क्योंकि ऑफ-स्पिनर उन पर दबाव डालते हैं। ऑफ-स्पिन के खिलाफ उनके पास लेग साइड पर कोई शॉट नहीं है।

अभिषेक के बारे में अश्विन ने आगे कहा कि उन्होंने ऑफ स्पिनर को नीचे भी नहीं मारा है क्योंकि जब वो बाहर निकलते हैं तो बॉलर उनके पैड पर गेंद फेंकते हैं। ऑफ-स्पिनर उन्हें लेग साइड पर हिट करने की चुनौती दे रहे हैं और उनके पास वहां शॉट नहीं हैं। अश्विन ने इशान किशन के बारे में कहा कि उनका पसंदीदा शॉट कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट है। उनके पास स्क्वायर लेग बाउंड्री तक पहुंचने के लिए स्वीप शॉट नहीं है, और लॉन्ग-ऑन और डीप मिडविकेट एरिया में स्कोर करने के विकल्प भी नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इशान किशन को लेग्स पर बॉलिंग करते हैं, तो उनके पास स्क्वायर लेग एरिया तक पहुंचने के लिए शॉट भी नहीं हैं। लेकिन वह जो करते हैं वह है नीचे उतरकर बॉल को स्ट्रेट मारना। अभिषेक के उलट इशान किशन फिलहाल शानदार टच में हैं और शायद वह बॉल को बेहतर टाइमिंग और रीड कर पाएंगे। इस मैच में इशान किशन काफी अच्छी बैटिंग कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

‘हर गेंदबाज के लिए है प्लान, मेरे सभी सैनिक हैं तैयार, भारत के खिलाफ मैच से पहले गरजे डेरेन सैमी

टी20 वर्ल्ड कप: दासुन शनाका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ 8 छक्के लगा रोहित को पीछे छोड़ा