UAE vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 28वें लीग मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने यूएई के खिलाफ एक विकेट लिया और वो टी20 प्रारूप में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। टी20 में इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान पहले नंबर पर हैं।
टी20 में राशिद खान ने पूरे किए 700 विकेट
राशिद खान ने यूएई के खिलाफ एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया और टी20 प्रारूप में वो 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। राशिद खान ने ये कमाल अपने टी20 करियर के 518वें मैच की 513वें पारी में किया। इन मैचों में राशिद खान का औसत 18.5 का है जबकि इकानॉमी रेट 6.58 का रहा है। राशिद ने अपने टी20 क्रिकेट करियर में चार बार 5 विकेट हॉल लिए हैं जबकि 18 बार उन्होंने 4 विकेट हॉल लेने का कमाल किया है।
टी20 क्रिकेट में राशिद खान का प्रदर्शन
मैच – 518
पारी – 513
विकेट – 700
औसत – 18.5
इकानॉमी – 6.58
5 विकेट हॉल – 4
4 विकेट हॉल – 18
आपको बता दें कि यूएई और अफगानिस्तान के मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद यूएई ने शोहैब खान की 68 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। यूएई के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।
अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रन का टारगेट मिला था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 41 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अजमतुल्लाह उमरजई को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये खबरें भी पढ़ें
