आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह टीम की कप्तानी राशिद खान को सौंपी गई। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राशिद खान को पहली बार आईपीएल 19 में गुजरात की कप्तानी सौंपी गई।
गिल की मांसपेशियों में है खिंचाव
इस मैच में टॉस के बाद राशिद खान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि विकेट ताजा है और मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाजों को कुछ मदद मिलेगी। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल के बारे में राशिद खान ने कहा कि उनकी मांसपेशियों में थोड़ी खिंचाव की दिक्कत हुई है और उम्मीद है कि वो जल्दी वापस आ जाएंगे। इस मैच में कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया है जो ओपन करेंगे। हमने पिछले मैच में अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन ये मैच काफी करीबी था।
राशिद खान ने आगे कहा कि कुछ ऐसे एरिया हैं जहां हमें सुधार की जरूरत है। हमें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी सुधार करने की आवश्यकता है। टीम बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है, लेकिन हमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है और अपना सौ फीसदी देना है। हमने पिछले मैच से काफी कुछ सीखा था और अपने खेल को हमें और बेहतर बनाने की जरूरत है। आपको बता दें कि गुजरात को इस सीजन के पहले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली थी। आपको बता दें कि शुभमन गिल ने पहली बार गुजरात के लिए कोई मैच मिस किया।
राजस्थान के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग 11
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
