रणजी ट्रॉफी के 91 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज का ट्रिपल सेंचुरी का सपना एक रन पहले टूट गया। बंगाल के सुदीप घरामी आंध्र प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 299 रन पर बोल्ड हो गए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के उस दुर्लभ क्लब में शामिल हो गए, जिसमें बहुत कम बल्लेबाजों का नाम दर्ज है।

सुदीप घरामी ने सोमवार नौ फरवरी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आंध्र के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में अपने करियर की एक मैराथन पारी खेली। इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन एक बड़े आंकड़े से सिर्फ एक रन पीछे रह गए।

कल्याणी में बंगाल क्रिकेट एकेडमी में मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए शांत स्वभाव के नंबर 3 के बल्लेबाज रिकॉर्ड तोड़ तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और बंगाल ने आंध्र के पहली पारी के कुल स्कोर को पार करके मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।

मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 295 रन बनाए थे। सुदीप घरामी की शानदार पारी लगभग अकेले ही आंध्र की पहली पारी में बढ़त बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर चुकी थी। 26 साल के सुदीप घरामी ने चौथे दिन धैर्य से 300 का आंकड़ा पार करने की ओर कदम बढ़ाए।

अपना पहला दोहरा शतक लगाने वाले सुदीप घरानी छठे और सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनाने में कामयाब रहे। इसमें दूसरी पार्टनरशिप विकेटकीपर शाकिर गांधी के साथ 221 रन की थी, जो इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी।

299 रन पर उड़ गया सुदीप घरामी का ऑफ स्टम्प

शाकिर गांधी और आकाश दीप के रूप में लगातार दो साझेदार खोने के बाद सुदीप घरामी 299 रन तक पहुंचे। इसी स्कोर पर आंध्र के लेग स्पिनर शेख रशीद ने कम उछाल वाली गेंद फेंकी और सुदीप घरामी अपना ध्यान खो बैठे और उनका ऑफ-स्टम्प उड़ गया। दाएं हाथ के बल्लेबाज सुदीप घरानी का पिछला उच्चतम स्कोर 186 रन था।

सुदीप घरानी तिहरे शतक से एक रन पहले आउट होने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। हालांकि, स्कोरकार्ड पर 299 के और भी मशहूर मौके रहे हैं, जिनमें महान डोनाल्ड ब्रैडमैन का नाम भी शामिल है।

डॉन ब्रैडमैन 1931-32 सीजन में एडिलेड ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में इस स्कोर पर नाबाद रहे थे। भारतीयों में महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर एसएस सुगवेकर ने भी 1988-99 में रणजी ट्रॉफी में इसी तरह नाबाद 299 रन बनाए थे।

सुदीप घरामी न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन क्रो और इंग्लैंड के माइकल पॉवेल के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 299 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सुदीप घरामी की 596 गेंदों की पारी भारतीय फर्स्ट क्लास इतिहास की छठी सबसे लंबी पारी थी। सुदीप घरानी से पहले पांच ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने एक पारी में 600 या उससे ज्यादा गेंदें खेली थीं।

चौथे दिन स्टंप्स के समय बंगाल के 629 रन पर पहली पारी खत्म करने के बाद आंध्र ने तीन और विकेट खो दिए थे और वह 270 रन पीछे थे। पूरी संभावना है कि सुदीप घरामी की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर से होगा। जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

फर्स्ट क्लास पारी में 299 रन

  • 299 रन नाबाद: डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया): 1931/32 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान में
  • 299 रन नाबाद: एसएस सुगवेकर (महाराष्ट्र): 1988/892 में मध्य प्रदेश के खिलाफ पुणे का नेहरू स्टेडियम में
  • 299 रन: मार्टिन क्रो (न्यूजीलैंड): 1990/91 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड में
  • 299 रन: माइकल पॉवेल (ग्लेमोर्गन): 2006 में चेल्टेनहम के खिलाफ ग्लूस्टरशायर कॉलेज ग्राउंड में
  • 299 रन: सुदीप घरामी (बंगाल): 2026 में आंध्र के खिलाफ कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी में

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

BCCI Annual Contract: रोहित-विराट को 4-4 करोड़ का नुकसान, बोर्ड ने खत्म किया A+ ग्रेड, ये है पूरी लिस्ट
T20 World Cup: पाकिस्तान की मांग को ICC ने कर दिया खारिज, भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज के लिए किया मना
हार्दिक पंड्या के हाथों दिल्ली में टूटेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बा-उल-हक का रिकॉर्ड, 7 रन बनाते ही करेंगे बड़ा धमाका