रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में भारतीय टेस्ट के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा है। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला। दूसरे दिन सोमवार (12 अक्टूबर) को साई सुदर्शन का बल्ला नहीं चला। वह तमिलनाडु के लिए ओपनिंग करने उतरे और 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतन शर्मा ने उन्हें बोल्ड किया। इससे पहले उन्हें फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लगी थी।
साई लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। हालांकि, उनकी चोट गंभीर नहीं थी और वह ओपनिंग करने उतरे। तमिलनाडु ने राजस्थान को पहली पारी में 363 रन पर आउट कर दिया। भारतीय टेस्ट टीम के एक अन्य खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 23 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए। वाशिंगटन ने कार्तिक शर्मा और चेतन शर्मा को आउट किया। कार्तिक ने 1 और चेतन खाता नहीं खोल पाए।
करन लांबा का शतक
राजस्थान के लिए करन लांबा ने 156 गेंद पर 113 रन बनाए। रोहन राजभर ने 220 गेंद पर 95 रन बनाए। महिपाल लमरोर ने 105 गेंद पर 66 रन बनाए। सुमित गोदरा 96 गेंद पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मानव सुतार ने 60 गेंद पर 17 रन बनाए। आकाश महाराज सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
दीपेश देवेंद्रन और पी. सरवण कुमार ने 3-3 विकेट लिए
सचिन यादव और कुकना अजय सिंह ने 1-1 रन बनाए। चेतन शर्मा और हेमंत चौधरी खाता नहीं खोल पाए। तमिलनाडु के लिए दीपेश देवेंद्रन और पी. सरवण कुमार ने 3-3 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2, सोनू यादव और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने 1-1 विकेट लिए।
रविंद्र जडेजा ने जड़ा 16वां शतक
रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रविंद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ ने की। दोनों ने 297 गेंद पर 205 रन जोड़े। इस साझेदारी में रविंद्र जडेजा ने 147 गेंद पर 70 रनों का योगदान दिया। प्रेरक मांकड़ ने 150 गेंद पर 129 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
