Ranji Trophy 2025-26: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए पहली पारी में गजब की बैटिंग करते हुए 141 रन की पारी खेली जबकि टीम के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी शतक लगाया।

केएल राहुल ने खेली 141 रन की पारी

केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए उत्तराखंड के खिलाफ ओपन करते हुए गजब की पारी खेली और 141 रन बनाए। उन्होंने ये रन 211 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 11 चौकों की मदद से खेली। राहुल ने पहले विकेट के लिए पहली पारी में मयंक अग्रवाव के साथ सिर्फ 18 रन की साझेदारी की जबकि दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 278 रन की शानदार साझेदारी की।

मयंक अग्रवाल अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए और वो 5 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल ने इस मैच से पहले मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में 130 रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

देवदत्त पडिक्कल ने खेली कप्तानी पारी

कर्नाटक के लिए ओपनर केएल राहुल ने शतक लगाया, लेकिन पहली पारी में ही तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए टीम के कप्तान देवदत्त पडिक्कल का बल्ला भी सेमीफाइनल में चला और खबर लिखे जाने तक वो 148 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

उन्होंने ये पारी 236 गेंदों पर 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से खेली। उनके साथ क्रीज पर करुण नायर मौजूद थे जिन्होंने 37 रन बना लिए थे और खेल रहे थे। खबर लिखे जाने तक कर्नाटक ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 355 रन बना लिए थे।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज