Ranji Trophy Final 2020, Saurashtra vs Bengal: दूसरे दिन अर्पित का शतक और पुजारा की फिफ्टी के दम पर सौराष्ट्र ड्राइविंग सीट पर
Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal: इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ घरेलू क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने की होगी। सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है। बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं।

Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal: रणजी ट्रॉफी के 86वें सीजन के फाइनल में सौराष्ट्र और बंगाल के बीच भिड़ंत जारी है। दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन यानी 10 मार्च को चेतेश्वर पुजारा और अर्पित वसावडा की शतकीय साझेदारी आकर्षण का केंद्र रही। दोनों ने चायकाल तक सौराष्ट्र का एक भी विकेट गिरने नहीं दिया। अर्पित ने लगातार दूसरा और करियर का 7वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया। पुजारा ने भी 60वीं फर्स्ट क्लास फिफ्टी लगाई।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय सौराष्ट्र का स्कोर 160 ओवर में 8 विकेट पर 384 रन था। चिराग जैनी और धर्मेंद्रसिंह जडेजा 13-13 रन बनाकर क्रीज पर थे। बंगाल की ओर से दूसरे दिन मुकेश कुमार ने 2 और शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया। दो दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा जा सकता है कि सौराष्ट्र ड्राइविंग सीट की ओर बढ़ रहा है।
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। सौराष्ट्र ने पहले दिन 80.5 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाए थे। उसमें अर्पित वसावडा के नाबाद 29 रन भी शामिल थे।
Highlights
दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन 79.1 ओवर फेंके गए। सौराष्ट्र ने दूसरे दिन 178 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। इस तरह दो दिन के खेल के बाद उसका स्कोर 160 ओवर में 8 विकेट पर 384 रन है। चिराग जैनी 13 और धर्मेंद्रसिंह जडेजा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कहना गलत नहीं होगा कि दो दिन के खेल के बाद सौराष्ट्र ड्राइविंग सीट पर है। उसे स्थिति में पहुंचाने में पुजारा के 60वें फर्स्ट क्लास अर्धशतक और अर्पित वसावडा के 7वें शतक का भी अहम योगदान रहा।
इस समय चिराग जैनी और धर्मेंद्रसिंह जडेजा क्रीज पर हैं। कल यानी सोमवार को तीन विकेट झटकने वाले आकाशदीप आज एक भी विकेट नहीं ले पाए। आज मुकेश कुमार के अलावा शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया। उन्होंने अर्पित वसावड़ा को पवेलियन की राह दिखाई।
शतक बनाने के कुछ ही देर बाद अर्पित वसावडा पवेलियन लौट गए। अर्पित जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 348 रन था। चेतेश्वर पुजारा भी अपनी फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील नहीं कर पाए और 66 के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। वे जब आउट हुए तब सौराष्ट्र का स्कोर 7 विकेट पर 358 रन था। उनकी जगह आए प्रेरक मांकड़ भी पवेलियन लौट गए। वे खाता भी नहीं खोल पाए। उनका विकेट भी मुकेश कुमार ने लिया। प्रेरक जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 364 रन था।
अर्पित ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने मजमूदार की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में भी शतक जड़ा था। चेतेश्वर पुजारा भी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 148 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अर्पित वसावडा शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने मजूमदार की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। उनका यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने सेमीफाइनल में भी शतक लगाया था। चेतेश्वर पुजारा भी अपने अर्धशतक के करीब हैं। वे इस समय 47 रन पर खेल रहे हैं।
132 ओवरों का खेल हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा 44 और अर्पित वसावडा 98 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पुजारा और अर्पित के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 133 रन की साझेदारी हो चुकी है। 132 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 5 विकेट पर 324 रन था।
सौराष्ट्र का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। उसे इस स्कोर तक पहुंचाने में चेतेश्वर पुजारा और अर्पित वसावडा के बीच हुई शतकीय साझेदारी का भी अहम योगदान है। पुजारा और अर्पित अब तक 320 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 126 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 5 विकेट पर 305 रन है। अर्पित 87 और पुजारा 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद पहला ओवर शाहबाज अहमद लेकर आए। अभी चेतेश्वर पुजारा और अर्पित वसावडा क्रीज पर हैं। पुजारा 33 और अर्पित 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लंच तक का खेल पूरा हो चुका है। लंच के समय सौराष्ट्र का स्कोर 115 ओवरों में 5 विकेट पर 278 रन था। अर्पित वसावडा 73 और चेतेश्वर पुजारा 28 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच अब तक 87 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन सौराष्ट्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही कि उसने लंच तक कोई विकेट नहीं गंवाया।
अर्पित ने 97वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिन का दूसरा चौका जड़ा। इसके साथ ही उन्होने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। 97वें ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 5 विकेट पर 245 रन है। पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्पित वसावडा ने दूसरे दिन का पहला चौका जड़ा। उन्होंने 96वें ओवर की दूसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलकर यह चौका लगाया। इसके साथ ही वे अर्धशतक के करीब पहुंच गए। अर्पित इस समय 46 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन पर खेल रहे हैं। सौराष्ट्र का स्कोर 96 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन है।
10 ओवरों का खेल हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा और अर्पित वसावडा क्रीज पर हैं। पुजारा ने 11 और अर्पित ने 37 रन बनाए हैं। आकाशदीप फिर से गेंदबाजी की कमान संभाल ली है। आकाशदीप ने कल 3 विकेट लिए थे। 10 ओवरों में सौराष्ट्र ने 18 रन ही बनाए हैं।
दूसरे दिन 5 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा 9 रन पर खेल रहे हैं। अर्पित वसावडा 33 बनाकर क्रीज पर हैं। पिछले पांच ओवरों में सौराष्ट्र के स्कोर में 12 रन का इजाफा हुआ है। बंगाल ने दूसरी नई बॉल ले ली है। अब देखना है कि इससे उसके गेंदबाज क्या कमाल दिखाते हैं।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। सौराष्ट्र के लिए खुशी की बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर लौट आए हैं। वे कल यानी 9 मार्च को तबीयत खराब होने पर बीच मैच से लौट गए थे। जब वे मैदान से लौटे थे, तब उनका स्कोर 5 रन था।