Ranji Trophy Final 2020, Saurashtra vs Bengal: पहले दिन चेतेश्वर पुजारा की तबीयत बिगड़ी, सौराष्ट्र की आधी टीम पवेलियन लौटी
Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal: ये मुकाबला सौराष्ट्र के घरेलू स्टेडियम राजकोट में खेला जाएगा। ऐसे में सौराष्ट्र की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैच में अच्छा प्रदर्शन करे। इस टीम के लिए अच्छी खबर है कि चेतेश्वर पुजारा इस टीम के साथ जुड़ गए हैं।

Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal: रणजी ट्रॉफी के 86वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च 2020 को शुरू हुआ। पहले दिन सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने पहले दिन का खेल खत्म होने के सयम 80.5 ओवरों में 5 विकेट पर 206 रन बनाए। अर्पित वसावडा 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। हालांकि, पहले दिन उसके लिए चेतेश्वर पुजारा की तबीयत खराब होना ड्रॉ बैक रहा।
सौराष्ट्र की ओर से अवि बरोट और विश्वराज जडेजा ने अर्धशतक लगाए। दोनों ने 54-54 रन बनाए। ओपनर हार्विक देसाई ने भी 38 रन की पारी खेली। बंगाल की ओर से आकाशदीप सबसे सफल रहे। उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान पोरेल ने एक विकेट लिया।
इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने की होगी। सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है। बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। ये मुकाबला सौराष्ट्र के घरेलू स्टेडियम राजकोट में खेला जा रहा है।
Highlights
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन 80.5 ओवरों का खेल हुआ। चेतन सकारिया दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ही अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहले दिन सौराष्ट्र ने 80.5 ओवरों में 5 विकेट पर 206 रन बनाए।
78वां ओवर शुरू होने से पहले चेतेश्वर पुजारा की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी अंपायरों को दी। अंपायर ने टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया। इसके बाद डॉक्टर ने पुजारा को चेक किया और मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह चेतन सकारिया बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि,चेतन सकारिया महज 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इस समय सौराष्ट्र का स्कोर 80.5 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन है। चेतन को आकाशदीप ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।
इस समय 76 ओवरों का खेल हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा और अर्पित वसवडा क्रीज पर हैं। वसवडा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा का स्कोर 5 रन है। दोनों के बीच अब तक 43 गेंद पर 15 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस समय सौराष्ट्र का स्कोर 76.1 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन है।
विश्वराज जडेजा अर्धशतक को शतक में नहीं तब्दील कर पाए। आकाशदीप ने उन्हें 66वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। जडेजा ने 7 चौके की मदद से 92 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए आए शेल्डन जैक्सन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। वे ईशान पोरेल का शिकार बने। ईशान ने उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 15 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। वे जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 69 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन था। जैक्सन के आउट होने पर चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।
चायकाल के बाद पहला ओवर शाहबाज अहमद लेकर आए। विश्वराज जडेजा ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। शाहबाज की यह गेंदी शॉर्ट थी और लेग स्टम्प से बाहर जा रही थी। विश्वराज ने बैकफुट पर आकर इसे डीप स्क्वायर लेग की ओर खेल दिया और गेंद सीमा रेखा के पार पहुंच गई।
अवि बरोट के आउट होने के बाद अर्पित वसवडा क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर विश्वराज जडेजा बैटिंग की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। उन्होंने चायकाल तक 6 चौके की मदद से 74 गेंदों पर 47 रन बना लिए थे। अर्पित 14 रन बनाकर खेल रहे थे। चायकाल के समय सौराष्ट्र का स्कोर 61 ओवर में दो विकेट पर 155 रन था।
लंच के बाद सौराष्ट्र को पहला झटका विकेटकीपर अवि बरोट के रूप में लगा। बरोट 49वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने आकाशदीप का शिकार होने से पहले 142 गेंद में 6 चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। वे जब आउट हुए तब सौराष्ट्र का स्कोर 113 रन था।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में लंच ब्रेक तक सौराष्ट्र की टीम मजबूत नजर आ रही है। 35 ओवर में बिना विकेट गंवाए 77 रन जोड़ लिए हैं. हरविक और अवि दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हरविक और अवि शानदार लय में दिख रहे हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अब अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं।
फाइनल मैच में अवि और हरविक की जोड़ी ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
फाइनल मैच में सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज दम दिखा रहे हैं 12 ओवर का खेल हो गया है और हरविक अवि की जोड़ी ने 33 रन जोड़ लिए हैं। बंगाल की टीम को विकेट की दरकार है।
हरविक और अवि दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और संभलकर खेलते दिख रहे हैं। वहीं, बंगाल को पहले विकेट की तलाश है। 4 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 12 रन है।
सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है, जिसमें बतौर सलामी बल्लेबाज हरविक और अवि की जोड़ी अब मैदान में आ गई है। दोनों से आतिशी पारी की दरकार होगी।
हरविक देसाई, अवि बरोट, चेतेश्वर पुजारा, विश्वराज जडेजा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मनकाद, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयदेव उनादकट , चेतन सकारिया
रणजी ट्रॉफी के इस फाइनल मैच में टॉस जीतकर सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर बंगाल किस रणनीति के साथ गेंदबाजी करती है।