रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार की हालत खराब है। राजगीर में बिहार की टीम पहली पारी में 141 रन पर आउट हो गई और उसे उत्तर प्रदेश ने फॉलोऑन दे दिया। उत्तर प्रदेश के पास 399 रनों की बढ़त है। बिहार का कोई भी बल्लेबाज पहली पारी में 25 से ज्यादा का स्कोर नहीं बन सका। यूपी के लिए कार्तिक यादव और करन शर्मा ने 4-4 विकेट झटके।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उत्तर प्रदेश ने माधव कौशिक (150 रन) और रिंकू सिंह (112 रन) की शतकीय पारी के दमपर 540 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आर्ध्या यादव (84 रन) और जीशान अंसारी ने (58 रन) अर्धशतक लगाकर बहुमूल्य योगदान दिया। इसके जवाब में बिहार की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 44 रन बना लिए थे। मंगल महरौर 25 और आयुष लोहारुका बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

कार्तिक यादव और करन शर्मा ने 4-4 विकेट लिए

तीसरे दिन पीयूष सिंह 17 और अमोद यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। स्मरण निगरोध 23 और कप्तान सकिबुल गनी 15 रन बनाकर आउट हुए। बिपिन सौरभ 13 और रघुवेंद्र प्रताप सिंह 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूरज कश्यप 18 और हिमांशु सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार बगैर खाता खोले नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक यादव और करन शर्मा ने 4-4 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और जीशान अंसारी ने 1-1 विकेट लिए।

राजमिस्त्री के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में मचाई धूम

सुदीप घरामी ने तीन मैचों में अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी शतक लगाया। उन्होंने बताया,’हमारे पास पक्का घर भी नहीं था… जब मैंने अंडर-19 लेवल पर खेलना शुरू किया तभी मैंने अपने परिवार के लिए पक्का घर खरीदा।’ यहां पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार शुभादित्य बोस की रिपोर्ट।