रणजी ट्रॉफी 2026 के एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में हैदराबाद ने त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराते हुए विजयी आगाज किया। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की कप्तानी में उतरी हैदराबाद की टीम के लिए गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। तनय त्यागराजन ने पहली पारी में 3 और फिर दूसरी पारी में 6 विकेट झटके और कुल 9 विकेट मैच में लेकर हीरो बने।

त्रिपुरा की टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए 44 ओवर में सिर्फ 134 रन बनाए थे और अपने सभी विकेट गंवा दिए थे। जवाब में हैदराबाद ने पहली पारी में 294 रन बनाते हुए 160 रनों की बढ़त हासिल की थी। हैदराबाद के लिए ओपनर तन्मय अग्रवाल ने 54 और मध्यक्रम के बल्लेबाज रुतिक यादव मेंडे ने 61 रनों की पारी खेली थी। वहीं निचले क्रम में खेलते हुए राहुल रदेश और चामा मिलिंद ने 40-40 रन बनाए थे।

कप्तान मोहम्मद सिराज का दूसरी पारी में खुला विकेटों का खाता

फिर दूसरी पारी में भी त्रिपुरा के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम 160 रन की बढ़त को पार करके पारी की हार को भी नहीं टाल सकी। दूसरी पारी में त्रिपुरा 41.2 ओवर में 120 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान मोहम्मद सिराज का पहली पारी में विकेटों का खाता नहीं खुला था लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 9 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए।

उनके अलावा तन्मय त्यागराजन ने 16.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 52 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। रुतिक यादव और अभिरात रेड्डी को एक-एक सफलता मिली। पहली पारी में पंजा खोलने वाले हैदराबाद के गेंदबाज अनिकेत रेड्डी दूसरी पारी में खाली हाथ रहे।

इस जीत के साथ हैदराबाद ग्रुप बी की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। यह मुकाबला ढाई दिन में ही खत्म हो गया। हैदराबाद को बोनस अंक भी मिले और इस जीत के बाद उसके कुल 7 अंक हो गए।

18 अक्टूबर से हैदराबाद अपने दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश का सामना करेगी। वहीं त्रिपुरा की भिड़ंत दूसरे मैच में 18 अक्टूबर से ही असम के साथ होगी। मंगलवार को आए अन्य नतीजों की बात करें तो ग्रुप डी के मैच में मुंबई ने भी चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से मात दी।

Ranji Trophy: मुंबई ने चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया, 7 विकेट लेकर तुषार देशपांडे रहे हीरो

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में मुंबई ने चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। चंडीगढ़ पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 196 रनों पर आउट हो गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Ranji Trophy: केएल राहुल दूसरी पारी में भी फेल, 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

कर्नाटक के लिए ओपनिंग करते हुए केएल राहुल ने आंध्र के खिलाफ पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 रन बनाए। आंध्र ने 418 रन बनाए और 144 रनों की बढ़त हासिल की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर