रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे चरण के मुकाबले में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी और अक्षय वाडकर की शतकीय पार के दम पर पारी और 20 रन से हरा दिया। ये इस सीजन में विदर्भ की लगातार चौथी जीत रही जबकि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य प्रदेश की चौथे मैच में पहली हार रही। विदर्भ की टीम लगातार 4 जीत के बाद 26 अंक के साथ ग्रुप ए की अंकतालिका में टॉप पर कायम है।

इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और फिर इस टीम ने पहली पारी में 209 रन बनाए। इसके बाद पहली पारी में विदर्भ की टीम ने 334 रन बनाए और उसे 125 रन का लक्ष्य मिला। इसके बाद दूसरी पारी में मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी काफी खराब रही और ये टीम सिर्फ 105 रन के स्कोर पर सिमट गई और उसे हार का सामना करना पड़ा। विदर्भ की जीत के हीरो इस मैच में हर्ष दुबे रहे जिनकी गेंदबाजी अद्भुत रही।

हर्ष दुबे ने लिए 14 विकेट

विदर्भ के लिए हर्ष दुबे ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 14 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। हर्ष दुबे ने पहली पारी में 23.1 ओवर में 53 रन देकर 9 विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 11.3 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में विदर्भ के लिए पार्थ रेखडे ने भी अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने भी 7 ओवर में 14 रन देकर 5 सफलता हासिल की। पार्थ और हर्ष की गेंदबाजी का मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और इस टीम ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया।

अक्षय वाडकर ने खेली शतकीय पारी

विदर्भ के लिए टीम के कप्तान और विकेटकीपर अक्षय वाडकर ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने पहली पारी में 212 गेंदों पर 100 रन बनाए और रिटायर हर्ट हो गए। अक्षय के अलावा इस टीम के लिए नचिकेत भूते ने 97 रन की शानदार पारी खेली जबकि निचले क्रम के बैटर दर्शन नालकंडे ने 30 रन बनाए। ध्रुव शौरी ने भी टीम के लिए 32 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने पहली पारी में 2 रन जबकि दूसरी पारी में वो खाता भी नहीं खोल पाए। इस टीम के लिए पहली पारी में अथर्व महाजन ने 85 रन की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि दूसरी पारी में सक्षम पुरोहित ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)