जम्मू कश्मीर की टीम ने अनुभवी खिलाड़ी पारस डोगरा की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद बंगाल की टीम यह मुकाबला हारी और मोहम्मद शमी की 9 विकेट मैच में लेने की मेहनत बेकार हो गई।
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आईपीएल 2026 के लिए 8.40 करोड़ में खरीदे गए गेंदबाज आकिब नबी दार ने जम्मू-कश्मीर की जीत में अहम भूमिका निभाई। आकिब ने इस मुकाबले में कुल 9 विकेट लिए। वहीं रणजी के इस सीजन में अभी तक वह 9 मैचों में 55 विकेट लेकर टॉप पर हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में उन पर अब सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
बंगाल के बल्लेबाजों ने किया सत्यानाश
इस मैच में पहले खेलते हुए बंगाल ने 328 रन बनाए थे और मोहम्मद शमी के 8 विकेट की बदौलत बंगाल को 26 रन की बढ़त मिली। जम्मू कश्मीर पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके बाद दूसरी पारी में आकिब नबी दार और सुनील कुमार के 4-4 विकेट की बदौलत जम्मू कश्मीर ने बंगाल को 99 रन पर ही समेट दिया और टीम को जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य मिला।
जम्मू कश्मीर की टीम ने तीसरे दिन के खेल के अंत तक 2 विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए थे। उसके बाद मैच के चौथे दिन आसानी से टीम ने जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। 34.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जम्मू कश्मीर ने 126 रन का लक्ष्य हासिल किया। मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए और आकिब नबी दार ने जम्मू कश्मीर के लिए इस मैच में 9-9 विकेट लिए।
पहली बार अब जम्मू कश्मीर फाइनल में पहुंची है। उसका मुकाबला कर्नाटक या उत्तराखंड से होगा। यह मुकाबला अभी जारी है और कर्नाटक की टीम आगे चल रही है। पहली पारी में कर्नाटक ने 736 रन बनाए थे और जवाब में उत्तराखंड 233 रन पर सिमट गई। मैच का आज दिन है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Points Table: नेपाल-स्कॉटलैंड मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बैटर और बॉलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33 मैचों के बाद अब सात टीमें सुपर 8 के लिए पक्की हो गई हैं। नेपाल ने स्कॉटलैंड को हराकर जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों में इशान किशन बरकरार हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
