बंगाल ने मंगलवार (10 फरवरी) को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आंध्र के खिलाफ पारी और 90 रन की बड़ी जीत दर्ज करके रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत की नींव सुदीप कुमार घरामी ने शानदार 299 रन की पारी खेलकर रखी। आंध्र ने 5वें दिन अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने 6 विकेट 180 रनों पर गंवा दिए। नितीश कुमार रेड्डी की शानदार पारी बेकार चली गई। आंध्र की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने सिर्फ 3 ओवर किए।

IND vs NAM Live Cricket Match: Wath Here

आंध्र पहले से बैकफुट पर था। बंगाल ने पहली पारी में 334 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। बंगाल अब 15 फरवरी से सेमीफाइनल में जम्मू और कश्मीर से भिड़ेगा। कर्नाटक और उत्तराखंड आखिरी चार के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे। स्पिनर शाहबाज अहमद ने आंध्र की दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर बंगाल को बड़ी जीत दर्ज करने में मदद की।

शमी ने केवल 3 ओवर किए

शाहबाज ने 72 रन देकर 4 विकेट लिए। सूरज सिंधु जायसवाल ने दो विकेट लिए। आकाशदीप, सुमंत गुप्ता और अनुस्तुप मजूमदार को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल के पहली पारी के 629 रन के बड़े स्कोर में बल्ले से धमाल मचाया था। उन्होंने आंध्र की दूसरी पारी में सिर्फ तीन ओवर फेंके।

नितीश कुमार रेड्डी शतक से चूके

आंध्र के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 144 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। बंगाल को दोबारा बैटिंग कराने के लिए आंध्र को 270 रन और चाहिए थे। नितीश रेड्डी और रिकी भुई (30) के बीच बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन कप्तान शाहबाज ने भुई को आउट कर दिया।

केएस भरत नहीं कर सके बल्लेबाजी

इसके बाद शाहबाज ने सौरभ कुमार का विकेट लिया और फिर रेड्डी को आउट करके शानदार प्रदर्शन किया। त्रिपुराना विजय (46) और कालिदिंडी राजू (25) ने कुछ रन बनाए। सुमंत गुप्ता ने विजय का विकेट लेकर मैच खत्म किया। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें: इशान किशन को सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने नहीं किया शामिल, मोहम्मद शमी की छुट्टी, 5 करोड़ का हुआ नुकसान