रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड के पहले दिन गुरुवार (29 जनवरी) को मुंबई की टीम के खिलाड़ियों को दिल्ली के खिलाफ फील्डिंग करते समय मास्क पहनना पड़ा। एमसीए-बीकेसी ग्राउंड में निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान, उनके छोटे भाई मुशीर खान और स्पिनर हिमांशु सिंह को तीसरे सत्र के के दौरान फेस मास्क पहने देखा गया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगभग 160 के आसपास रहा और हालात “अनहेल्दी” थे और खिलाड़ी मैदान पर थे।
शहर में प्रदूषण का स्तर पहले से ही ज्यादा है, लेकिन खेलते समय खिलाड़ियों का फेस मास्क पहनना आम बात नहीं है। एमसीए-बीकेसी ग्राउंड के ठीक बगल में एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन साइट ने गुरुवार दोपहर को स्थिति को और खराब कर दिया। लगभग आधे घंटे तक, मुंबई के तीन खिलाड़ियों ने फील्डिंग करते समय फेस मास्क पहने, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया।

दिल्ली की पारी

दिल्ली की टीम 221 रन पर ऑल आउट हो गई। सनत सांगवान ने मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए शानदार शतक लगाया। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने 62 रन देकर 5 विकेट लिए। सांगवान (118) ने एक मजबूत शतक लगाकर अपनी टीम को संभाला। यह इस सीजन का उनका तीसरा शतक था।

मोहित अवस्थी ने तीसरे स्पेल 3 विकेट झटके

दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जवाब में मुंबई का स्कोर 13/1 था। दिविज मेहरा ने आकाश आनंद (4) को आउट किया। मेजबान टीम पहली पारी में 208 रनों से पीछे है। दिल्ली ने सुबह के सेशन में सिर्फ एक विकेट खोया था और दूसरे सेशन में एक समय स्कोर 111/1 था। लंच के बाद मोहित अवस्थी ने अपने तीसरे स्पेल 3 विकेट लेकर में दिल्ली पर कहर बरपाया।

अयूब-आगा की तूफानी पारी, बाबर की धीमी बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 169 का लक्ष्य

दिल्ली ने 110 रन पर 9 विकेट खो दिए

अवस्थी ने दिल्ली के कप्तान आयुष दोसेजा (0) और सुमित माथुर (2) को एक ही तरह से विकेट के पीछे कैच करवाया। इससे पहले अवस्थी ने डेब्यू करने वाले आर्यन राणा को ऑफ स्टंप के बाहर एक साधारण गेंद पर सरफराज खान के हाथों फर्स्ट स्लिप में कैच करवाया। अवस्थी बाद में दिल्ली की पारी के अंत में दो और विकेट लेकर अपना पांच विकेट पूरा किया। दिल्ली ने 110 रन पर 9 विकेट खो दिए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने 45) रन देकर 2 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।