तेज गेंदबाज आकिब नबी और ओपनर कामरन इकबाल के शानदार प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर ने शुक्रवार (27 फरवरी) को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल चौथे दिन कर्नाटक के खिलाफ दबदबा बना लिया। जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के करीब है। इकाबाल (नाबाद 94) ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सातवां अर्धशतक लगाया। इससे जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक चार विकेट पर 186 रन बना लिए। इससे उसकी बढ़त 477 रनों की हो गई।
चौथे दिन के शुरुआत में नबी ने इस सीजन में अपना सातवीं बार पारी में 5 विकेट लिए। उन्होंने 54 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को 293 रन पर आउट कर दिया और पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल की। कर्नाटक की पहली पारी पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल की 266 गेंदों पर 160 रन की जबरदस्त पारी पर पानी फिर सकता है।
मयंक अग्रवाल के शतक पर नबी का पंजा भारी
मयंक अग्रवाल के शानदार शतक पर नबी का पंजा भारी पड़ा। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों ने कर्नाटक को स्कोर के आसपास नहीं पहुंचने दिया। कर्नाटक की कोशिश थी कि वह जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के स्कोर से करीब पहुंचे और फिर दूसरी पारी में लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करे। अग्रवाल और कृतिक कृष्णा (36) ने छठे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन जोड़े, लेकिन दूसरी नई गेंद लिए जाने के बाद आकिब ने शानदार गेंदबाजी की।
कर्नाटक ने दो विकेट 11 रन पर झटके
नबी से पहले साहिल लोत्रा ने कृतिक को आउट कर दिया। बाएं हाथ के पेसर सुनील कुमार ने विद्याधर पाटिल को आउट किया। नबी ने कर्नाटक की बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी। उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट कर दिया। कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर के दो विकेट 11 रन पर झटक दिए, लेकिन इकबाल ने कप्तान पारस डोगरा के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े और फिर अब्दुल समद के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर जम्मू-कश्मीर पकड़ कमजोर नहीं होने दी।
यह भी पढ़ें: आकिब नबी ने सीजन में 7वीं बार झटके पारी में 5 विकेट, रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
