Ranji Trophy Quarterfinals: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के क्वार्टर फाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डंस में झारखंड और बंगाल, इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में आंध्र और मध्य प्रदेश, राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र और पंजाब और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उत्तराखंड और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने हैं। लंच तक का खेल हो चुका है। लंच तक झारखंड ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन बनाए। आंध्र प्रदेश ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बनाए। सौराष्ट्र ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए। वहीं, उत्तराखंड ने 31 ओवर में महज 67 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। बंगाल और झारखंड लगातार दूसरे सीजन में क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने हैं। सौराष्ट्र के लिए यह अब तक मिला-जुला सीजन रहा है। उसने मुंबई को हराया, लेकिन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से हार गया। चेतेश्वर पुजारा, जयदेव उनादकट और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को रोमांचक बना दिया है।
Ranji Trophy 2023 Quarterfinals Day 1 Live Score Updates: आंध्र प्रदेश की टीम पिछले एक दशक में तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।
उत्तराखंड की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से कुणाल चंदेला हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कर्नाटक की ओर से एम वेंकटेश ने 36 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा के गौतम और वी कावेरप्पा ने 2-2 विकेट लिए।
झारखंड ने 53 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। कुमार सूरज 134 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद हैं। बंगाल की ओर से आकाशदीप 3, मुकेश कुमार 2, इशान पोरेल एक और आकाश घटक एक विकेट ले चुके हैं।
नमन धीर ने सौराष्ट्र को 9वां झटका दिया। चेतन साकरिया 49 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नमन ने चेतन को बोल्ड किया। 63 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 9 विकेट पर 217 रन है। पार्थ भट 45 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर युवराज सिंह डोडिया हैं।
आंध्र प्रदेश विकेटकीपर रिकी भुई के नाबाद अर्धशतक की मदद से 49 ओवर में 2 विकेट पर 2 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। रिकी भुई अब तक 90 गेंद में 65 रन बना चुके हैं। इसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल है। दूसरे छोर पर करन शिंदे हैं। करन शिंद 99 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
उत्तराखंड के 8 विकेट गिर चुके हैं। 54 ओवर के बाद उत्तराखंड का स्कोर 8 विकेट पर 115 रन है। मयंक मिश्रा और डी धोपला क्रीज पर हैं। कर्नाटक के ऑलराउंडर एम वेंकटेश 14 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट ले चुके हैं। वी कावेरप्पा ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।
सौराष्ट्र को 45वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा। सिद्धार्थ कौल ने धर्मेंद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा को पवेलियन की राह दिखाई। मयंक मार्केंडे ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर ओपनर स्नेल पटेल को बोल्ड किया। एस पटेल 131 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 46 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 8 विकेट पर 149 रन है।
लंच के बाद सौराष्ट्र को पांचवां झटका लगा। चिराग जैनी को सिद्धार्थ कौल ने एलबीडब्ल्यू किया। चिराग जैनी 8 रन ही बना पाए। चिराग की जगह बल्लेबाजी के लिए प्रेरक मांकड़ भी 5 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। उन्हें मयंक मार्केंडे ने पवेलियन की राह दिखाई। 40 ओवर के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 6 विकेट पर 134 रन है। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह 2, मयंक मार्केंडे ने 3 और सिद्धार्थ कौल ने एक विकेट लिए हैं।
झारखंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 37 ओवर के बाद झारखंड का स्कोर 5 विकेट पर 85 रन है। बंगाल की ओर से आकाशदीप अब तक 12 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। आकाश घटक भी एक विकेट चटका चुके हैं। पांचवें विकेट के रूप में कुमार कुशाग्र पवेलियन लौटे। कुशाग्र 27 गेंद में 4 रन ही बना पाए।
लंच के बाद बंगाल और झारखंड तथा मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। वहीं, सौराष्ट्र और पंजाब तथा कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच लंच के बाद मैच शुरू होने में अभी समय है।
पिछले दशक की शुरुआत के बाद से आंध्र प्रदेश ने केवल दो बार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पहली बार 2014/15 में जब वे महाराष्ट्र से हारे थे। वहीं, 2019/20 में पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र से हार गए। आंध्र प्रदेश की टीम अब फिर से क्वार्टर फाइनल में है। आंध्र प्रदेश पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद के साथ इंदौर में गत चैंपियन मध्य प्रदेश के खिलाफ मैदान में है। सौराष्ट्र, मुंबई, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, असम और हैदराबाद के साथ ग्रुप बी में रखा गया आंध्र प्रदेश शुरुआत में क्वालिफाई करने के बारे में सोच भी नहीं रहा था। यहां तक कि जब पिछले हफ्ते लीग मैचों का आखिरी दौर शुरू हुआ तब भी आंध्र क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की रेस से लगभग बाहर ही था। वह महाराष्ट्र और मुंबई के साथ चौथे स्थान पर था। हालांकि, जब उसने अपने आखिरी मैच में असम को पारी के अंतर से हराया तब भी उसकी क्वार्टर फाइनल की सीट रिजर्व नहीं हुई थी।