India A vs Australia A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 69 रन से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त के साथ इस पर कब्जा भी कर लिया है, लेकिन दूसरे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रजत पाटीदार दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने पहले और दूसरे मैच में लगातार अर्धशतकीय पारी खेली।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नाथन मैकस्वीनी पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 2 मैचों में 155 रन बनाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं जिन्होंने 2 मैचों में 120 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने मामले में भारतीय गेंदबाज यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे और अरशद खान पहले नंबर पर स्पेंसर जॉनसन के साथ मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 2-2 मैचों में 5-5 विकेट लिए हैं।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
नाथन मैकस्वीनी2215577.589.08140
रजत पाटीदार221206090.9182
सैम कॉन्स्टास228140.581101
विल सदरलैंड117777113.2424
जोश फिलिप22603093.7580
प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
स्पेंसर जॉनसन214.488514.27100
यश ठाकुल217.5107518.69300
सूर्यांश शेडगे21590516.88410
अरशद खान217.2104520.810400
माहली बियर्डमैन163645.752310

आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार

दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)