इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसके तीसरे मैच में भारत को जीत मिली, लेकिन इससे पहले के दो मैच भारत ने गंवा दिए थे और इस सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नाथन मैकस्विनि को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इस वनडे सीरीज में भारत की तरफ से भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा जिसमें टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार शामिल रहे और वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाज यश ठाकुर पहले नंबर पर रहे।

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोश फिलिप रहे जिन्होंने 3 मैचों में 114 रन बनाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यश ठाकुर पहले स्थान पर रहे जिन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए।

इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
नाथन मैकस्विनि3319464.6783.62150
रजत पाटीदार331234187.8682
जोश फिलिप3311638.67103.57142
विल सदरलैंड228442110.5334
सैम कॉन्स्टास228140.581101
गेंदबाजमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
Yash Thakur326.1157718.2912800
Mahli Beardman215.090514.207110
Spencer Johnson214.488514.207100
Suryansh Shedge320.0120522.2011110
Arshad Khan217.2104520.8010400
Ben Dwarshuis216.399418.007200
Nishant Sindhu323.0138430.5012200
Will Sutherland211.066318.675600
Mitchell Owen38.250316.334900
Gurjapneet Singh19.054318.675600
Liam Scott310.060217.503500

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)