आईपीएल 2025 में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने अपनी बेहतरीन कप्तानी से मौजूदा सीजन में भी आरसीबी को नंबर 1 पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचाया। यही कारण है कि टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने उन्हें अपनी लिस्ट में नंबर 1 पर रखा है। दरअसल जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर 1 से 10 तक टॉप 10 आईपीएल 2026 के कप्तानों की रेटिंग की है। उनकी लिस्ट में रजत नंबर 1 कप्तान रहे हैं।

जबकि जाफर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को सबसे नीचे नंबर 10 पर जगह दी है। उन्होंने दूसरे स्थान पर इशान किशन और पैट कमिंस दोनों को शामिल किया है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुरू में कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान की कप्तानी में उतरी थी और बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसके बाद पैट कमिंस की वापसी के बाद भी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। सीजन में मोमेंटम हैदराबाद को इशान की कप्तानी से ही मिला था।

रियान पराग टॉप 5 से बाहर

राजस्थान की टीम लीग स्टेज के आखिरी दिन 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। इस टीम का प्रदर्शन पूरे लीग स्टेज में उतार-चढ़ाव भरा रहा। सीजन की शुरुआत टीम की अच्छी थी लेकिन बाद में डगमगा गई। जाफर ने अपनी लिस्ट में रियान को टॉप 4 छोड़िए टॉप 5 में भी जगह नहीं दी है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को छठी रेटिंग पर रखा है।

वसीम जाफर के टॉप 10 कप्तानों की लिस्ट (नंबर 1 से 10 तक रेटिंग)

  • 1- रजत पाटीदार
  • 2- इशान किशन/पैट कमिंस
  • 3- शुभमन गिल
  • 4- श्रेयस अय्यर
  • 5- अजिंक्य रहाणे
  • 6- रियान पराग
  • 7- अक्षर पटेल
  • 8- ऋतुराज गायकवाड़
  • 9- हार्दिक पंड्या
  • 10- ऋषभ पंत

लखनऊ और मुंबई का शर्मनाक प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा। टीम 14 में से 10 मैच हारकर महज 8 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रही। जबकि मुंबई इंडियंस ने भी निराश किया और उसका भी हाल कुछ ऐसा ही था। उसके भी 14 मैचों में सिर्फ 8 अंक रहे। यही कारण है कि जाफर ने हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को अपनी लिस्ट के आखिरी दो में रखा।

‘वैभव के कारण यशस्वी को नुकसान’: अश्विन का बड़ा बयान, सहवाग-चोपड़ा से कर दी तुलना

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 14 पारियों में 583 रन ठोके। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी ठीकठाक बल्लेबाजी की और 14 पारियों में 397 रन बनाए। मगर वैभव के आगे यशस्वी का रंग इस बार फीका पड़ गया। यही सवाल अश्विन ने भी उठाया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर