आईपीएल 2026 के 23 मैचों का समापन हो चुका है और इन मैचों के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात की जाए तो अब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। रजत ने ये कमाल इस सीजन के 23वें मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 3 छक्के लगाने के बाद किया।

वैभव से आगे निकले रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और इसमें 3 छक्के और एक चौके लगाते हुए अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका भी निभाई। रजत ने इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में कुल 21 छक्के जड़े हैं और पिछले 23 मैच के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं। उन्होंने वैभव को दूसरे नंबर पर धकेल दिया जिन्होंने 5 मैचों में 18 रन की पारी खेली थी। वैभव अपने आखिरी मैच में हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे।

अभिषेक आगे, इशान पीछे

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम डेविड और अभिषेक शर्मा एक साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने अब तक 5-5 मैच खेल हैं जिनमें दोनों के नाम पर 13-13 छक्के दर्ज हैं। इस सूची में इशान किशन 5 मैचों में 12 छक्के लगाकर चौथे नंबर पर हैं जबकि रयान रिकेल्टन भी 4 मैचों में 12 छक्के जड़ते हुए उनके साथ चौथे स्थान पर ही हैं। आयुष म्हात्रे, रदरफोर्ड और समीर रिजवी 11-11 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 के 23 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
रजत पाटीदार5522221
वैभव सूर्यवंशी5520018
टिम डेविड5514713
अभिषेक शर्मा5512913
इशान किशन5521312
रयान रिकेल्टन4413512
आयुष म्हात्रे5517111
समीर रिजवी4416611
शेरफेन रदरफोर्ड4310111