आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने ऐसी पारी खेली की सब हैरान रह गए। वैसे तो रजत अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जिस परिस्थिति में उन्होंने ये पारी खेली वो कमाल की रही। रजत की पारी के दम पर आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ पहली पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए जो आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

रजत पाटीदार ने इस मैच में 33 गेंदों पर 9 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 281.82 का रहा। रजत ने इस मैच में अपना अर्धशतक 21 गेंदों पर लगाया और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर आ गए। रजत इस मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे और नाबाद पवेलियन लौटे।

रजत ने तोड़ा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। रजत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2024 में हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इस लीग में प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2006 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 गेंदों पर किया था।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप-6 कप्तान

17 गेंदें – एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, 2009
20 गेंदें – एमएस धोनी बनाम MI, 2012
21 गेंदें – रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
23 गेंदें – श्रेयस अय्यर बनाम SRH, 2024
24 गेंदें – डेविड वॉर्नर बनाम RCB, 2016
25 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम CSK, 2015

रजत ने तोड़ा क्रिस गेल-कोहली का रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए आईपीएल प्लेऑफ में तीसरी बार 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया। उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने आरसीबी के लिए प्लेऑफ में दो-दो बार 50 प्लस की पारी खेली थी। रजत ने एबी की भी बराबरी कर ली जिन्होंने भी 3 बार ये कमाल किया था। यानी अब रजत ने एबी की बराबरी करते हुए इस लिस्ट में उनके साथ पहले स्थान पर जगह बना ली।

IPL प्लेऑफ में RCB के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

◉ 3: रजत पाटीदार (6 पारियां)
◎ 3: एबी डिविलियर्स (9 पारियां)
◎ 2: क्रिस गेल (7 पारियां)
◎ 2: विराट कोहली (18 पारियां)

ऋतुराज-रहाणे ओपनर; सूर्यकुमार, पंत, बुमराह भी शामिल; लीग स्टेज के बाद IPL 2026 की सबसे खराब प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में कई ऐसे प्लेयर रहे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अच्छा करने के लिए 70 मैचों के दौरान जूझते नजर आए। अब इस सीजन के लीग स्टेज के बाद सबसे खराब प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)