IPL 2022 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 68वें मैच राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से अश्विन ने 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 23 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। यशस्वी जायसवाल 8 चौके और एक छक्के की मदद से 44 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रियान पराग 10 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से प्रशांत सोलंकी ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। सिमरजीत सिंह, मिशेल सैंटनर और मोईन अली एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस जीत के साथ ही संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 के बाद पहली बार शीर्ष-2 में रहते हुए लीग स्टेज का सफर खत्म किया है। पूरी पॉइंट्स टेबल के लिए यहां क्लिक करें।
IPL 2022 RR vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मोईन अली नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए। मोईन अली 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए। युजवेंद्र चहल और ओबैद मैककॉय ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच के लिए एमएस धोनी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने शिवम दुबे की जगह अंबाती रायुडू को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। संजू सैमसन ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया।उन्होंने जिमी नीशम की जगह शिमरोन हेटमायर को जगह दी।
इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थीं। ओवरऑल बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 में चेन्नई सुपर किंग्स और 12 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। हालांकि, आईपीएल 2018 के बाद से दोनों के बीच खेले गए 9 मैच में चेन्नई ने 4 और राजस्थान ने 5 मैच अपने नाम किए हैं।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
यहां क्लिक कर आप राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी।
Indian Premier League, 2022Brabourne Stadium, Mumbai 25 June 2022
Rajasthan Royals 151/5 (19.4)
Chennai Super Kings 150/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 68 ) Rajasthan Royals beat Chennai Super Kings by 5 wickets
IPL 2022, RR vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीजन अपने साथी क्रिकेटर्स का अच्छा साथ नहीं मिला है।
मजेदार बात यह है कि यह पहली बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह से भारत में खेले गए सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई ने बीच के ओवर्स में कुछ विकेट जरूर निकाले थे और किफायती गेंदबाजी भी की थी, लेकिन अश्विन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसके सामने चेन्नई के गेंदबाज ठगे से खड़े रह गए।
मथीशा पथिराना 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रियान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। इस बीच रियान ने लेग बाई का एक रन चुरा लिया। दूसरी गेंद पर अश्विन ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रियान को दी। इसके साथ ही स्कोर बराबर हो गया। चौथी गेंद पर रियान कोई रन नहीं ले पाए। पांचवीं गेंद वाइड रही। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।
मुकेश चौधरी 19वां ओवर लेकर आए। अश्विन ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रियान पराग को दी। दूसरी गेंद पर रियान ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर अश्विन ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर अश्विन ने दौड़कर 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रियान पराग को दी। आखिरी गेंद पर रियान पराग ने भी एक रन ले लिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 144 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 21 गेंद में 35 रन हैं। रियान पराग के 8 गेंद में 10 रन हैं। राजस्थान को जीत के लिए अब आखिरी ओवर में 7 रन की जरूरत है।
मथीशा पथिराना 18वां ओवर लेकर आए। रियान पराग ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अश्विन को दी। पांचवीं गेंद पर अश्विन ने चौका लगाया। छठी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। एमएस धोनी ने रिव्यू लिया। गेंद आउट साइड पिच हुई थी, इसलिए तीसरे अंपायर का फैसला भी नॉटआउट ही रहा। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 13 रन आए। अठारह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 17 गेंद में 25 रन हैं। रियान पराग के 6 गेंद में 8 रन हैं। राजस्थान को जीत के लिए अब 12 गेंद में 19 रन की जरूरत है।
प्रशांत सोलंकी 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर हेटमायर ने चौका लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। हेटमायर 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। डडेवोन कॉनवे ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए। अश्विन ने प्रशांत की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। सत्रह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 119 रन है। उसे जीत के लिए 3 ओवर में 32 रन बनाने हैं।
सोलह ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन है। शिमरोन हेटमायर के 5 गेंद में 2 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन के 13 गेंद में 15 रन हैं। राजस्थान को जीत के लिए 4 ओवर में 43 रन बनाने हैं।
सिमरजीत सिंह छठा ओवर लेकर आए। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 5 रन आए। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 53 रन है। यशस्वी के 19 गेंद में 32 रन हैं। संजू सैमसन के 12 गेंद में 13 रन हैं।
मुकेश चौधरी 5वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। यशस्वी जायसवाल ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 47 रन है। यशस्वी के 17 गेंद में 31 रन हैं। संजू सैमसन के 8 गेंद में 13 रन हैं।
सिमरजीत सिंह चौथा ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। यशस्वी ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 11 रन आए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है। यशस्वी के 14 गेंद में 26 रन हैं। संजू के 5 गेंद में 8 रन हैं।
मुकेश चौधरी तीसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री से 8 रन हासिल किए। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 8 रन आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है। यशस्वी के 11 गेंद में 21 रन हैं। संजू के 2 गेंद में 2 रन हैं।
सिमरजीत सिंह दूसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी भी पहली गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर जोस बटलर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें पहली स्लिप पर मोईन अली ने लपका। जोस बटलर 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए। संजू ने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। यशस्वी के 5 गेंद में 13 रन हैं। संजू के 2 गेंद में 2 रन हैं।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। मुकेश चौधरी ने चेन्नई के लिए पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। पहले ओवर से राजस्थान के खाते में 11 रन आए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले 6 ओवर में 75 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद अगले 14 ओवर में 75 रन ही बना पाई। कुल मिला कर पावरप्ले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने शानदार वापसी की। उनके स्पिनर्स ने पहले गेम को स्लो किया और फिर काफी किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, एक बार ऐसा लगा कि पिच थोड़ी सी धीमी हुई है।
युजवेंद्र चहल 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एमएस धोनी को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। धोनी 28 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
प्रसिद्ध कृष्णा 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहले गेंद पर एमएस धोनी ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। अठारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 136 रन है। मोईन अली के 53 गेंद में 87 रन हैं। एमएस धोनी के 25 गेंद में 23 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 15वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एमएस धोनी ने चौका लगाया। चेन्नई के खाते में 7 ओवर के बाद यह बाउंड्री आई है। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 117 रन है। मोईन अली के 43 गेंद में 78 रन हैं। एमएस धोनी के 17 गेंद में 13 रन हैं।
तेरह ओवर का मैच हो गया है। तेरह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन है। मोईन अली के 37 गेंद में 76 रन हैं। एमएस धोनी के 11 गेंद में 6 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर अंबाती रायुडू को पवेलियन की राह दिखाई। चहल की यह गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर थी। गिरकर बाहर निकली। रायुडू डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई पहली स्लिप में चली गई। वहां पर देवदत्त पडिक्कल ने एक मुश्किल कैच पकड़ा। रायुडू 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। रायुडू की जगह एमएस धोनी क्रीज पर आए। ग्यारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 96 रन है। मोईन अली के 32 गेंद में 71 रन हैं। एमएस धोनी के 4 गेंद में एक रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 10वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 5 रन आए। दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 94 रन है। मोईन अली के 31 गेंद में 70 रन हैं। अंबाती रायुडू के 5 गेंद में 3 रन हैं।
ओबैद मैककॉय 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर एन जगदीशन का विकेट झटका। मैककॉय की यह गेंद लोअर फुल टॉस कटर थी। जगदीशन इस गेंद को कवर की ओर डीप में खाली पड़े इलाके की ओर मारना चाहते थे। उन्होंने कदम आगे निकाले थे, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और मिडऑफ पर रियान पराग के हाथों लपके गए। मैककॉय की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए हैं। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है। मोईन अली के 28 गेंद में 68 रन हैं। अंबाती रायुडू के 2 गेंद में एक रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 8वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कॉनवे 14 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे की जगह एन जगदीशन क्रीज पर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 87 रन है। मोईन अली के 27 गेंद में 67 रन हैं। एन जगदीशन के एक गेंद में एक रन हैं।
युजवेंद्र चहल 7वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर मोईन अली ने चौका लगाया। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन आए। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है। कॉनवे के 12 गेंद में 16 रन हैं। मोईन अली के 24 गेंद में 65 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट छठा ओवर लेकर आए। मोईन अली ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी और चौथी गेंद पर भी चौके लगाए। इसके साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 26 रन आए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है। कॉनवे के 9 गेंद में 14 रन हैं। मोईन के 21 गेंद में 59 रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 5वां ओवर लेकर आए। मोईन अली ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने स्कोर को बढ़ाया। उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका जड़ा। अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास ही रखी। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 16 रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है। कॉनवे के 9 गेंद में 14 रन हैं। मोईन के 16 गेंद में 34 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा चौथा ओवर लेकर आए। मोईन अली ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद को भी बाउंड्री के पार भेज दिया। यही नहीं, उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का भी लगाया। पांचवीं गेंद को भी बाउंड्री के बाहर भेजा। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 18 रन आए। चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है। कॉनवे के 8 गेंद में 13 रन हैं। मोईन के 10 गेंद में 18 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर कॉनवे ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर दौड़ कर 2 रन लिए। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है। कॉनवे के 8 गेंद में 13 रन हैं। मोईन का अभी खाता नहीं खुला है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। डेवोन कॉनवे ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मोईन अली क्रीज पर आए हैं। हालांकि, मोईन अली अगली चार गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 3 रन है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने बोल्ट की पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना और चेन्नई का खाता खोला। हालांकि, अगली 4 गेंद में वह कोई रन नहीं बना पाए। यही नहीं, आखिरी गेंद पर वह अपना विकेट भी गंवा बैठे। बोल्ट की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुलर थी। कोण के सहारे बाहर जा रही थी। गायकवाड़ ने फ्रंट फुट पर आकर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले को चूमा और विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों में समा गई।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए।
टॉस जीतने के बाद एमएस धोनी ने कहा कि मैं अपने बल्लेबाजों को ऐसा मंच देना चाहता हूं, जहां से वह बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी कर सकें। मेरे लिए चेन्नई में जाकर नहीं खेलना हमारे टीम के फैंस के लिए सही नहीं होगा। आज से दो साल बाद क्या होगा यह तो मुझे नहीं पता लेकिन अगले साल हमारी टीम चेन्नई में रहेगी। वहां जाकर उन्हें एक बार धन्यवाद देना बहुत जरूरी है।
IPL 2022, RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पिछले 3 मैच में नहीं खेल पाए हैं। इसके बावजूद वह इस सीजन में अपनी टीम के लिए विकेट लेने वालों की सूची में मुकेश चौधरी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। ड्वेन ब्रावो के नाम आईपीएल में भी सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वह अब तक 161 मैच में 183 विकेट ले चुके हैं। इनमें से 115 विकेट उन्होंने डेथ ओवर्स में लिए हैं। वह आईपीएल में डेथ ओवर्स में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 366 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष स्कोरर हैं। हालांकि, उनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी अन्य बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।