भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने शुक्रवार, 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की बात की पुष्टि कर दी। राहुल ने इशानी से 9 मार्च 2022 को गोवा में शादी की थी, लेकिन लगभग साढ़े तीन साल के बाद ही दोनों का तलाक हो गया। राहुल ने इस रिश्ते के टूटने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स को सबके साथ शेयर किया।

राहुल चाहर का पत्नी इशानी से हुआ तलाक

राहुल चाहर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि वो कम उम्र में ही इस रिश्ते में आ गए थे और उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, लेकिन मैं सच में क्या चाहता था वो समझ नहीं पाया। मुझे इस रिश्ते में ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी और पिछले 15 महीने मैंने कोर्ट-कचरहरी में बिताए। इस दौरान मैंने सब्र, हिम्मत और वो ताकत सीखी जो सच में लोगों के मिलती है।

राहुल ने आगे लिखा कि अब मेरी जिंदगी का वो चैप्चर आज आधिकारिक रूप से खत्म हो रहा है। सही लीगल प्रोसेस के बाद मामला सुलझ गया है जिसमें काफी खर्च आया और अब मेरी जिंदगी का ये फेज खत्म हो गया। मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं बल्कि क्लैरिटी के साथ बंद कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं पहले से ज्यादा समझदार, ज्यादा सेल्फ-अवेयर हो गया हूं और उस जिंदगी की तरफ बढ़ रहा हूं जिसका मैं हकदार हूं।

सीएसके के लिए खेलते आएंगे नजर

चाहर ने लिखा कि उनका मकसद अब आगे बेहतर तरीके से अपनी जिंदगी जीने पर है। राजस्थान में जन्मे राहुल चाहर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी नीलामी में राहुल तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया था। राहुल चाहर ने भारत के लिए अब तक एक वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304 गेंदों पर बनाए हैं 496 रन, 2 शतक भी शामिल; बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के करीब

अभिषेक के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, कहीं रन बनाने को फिर ना तरस जाए T20I का नंबर 1 बैटर