एसी मिलान के 21 वर्षीय फुटबॉलर ने 6 सेकंड में ही कर दिया गोल, रच दिया इतिहास; देखें VIDEO
मिलान अंक तालिका में 31 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ। दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान के 30 अंक हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम युवेंटस 27 अंकों के साथ तीसरे और 24 अंकों के साथ रोमा चौछे पायदान पर है। इस मैच में हारने वाली टीम सास्सुओलो 23 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

इटली के फुटबॉल क्लब एसी मिलान के फॉरवर्ड राफेल लियो ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सास्सुओलो के खिलाफ मैच के छठे सेकंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी- ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया। लियो के इस प्रदर्शन की बदौलत एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से हरा दिया। मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया।
इस जीत से एसी मिलान ने सेरी ए तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है जिसने एक अन्य मैच में स्पेजिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल के लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2001 में पीसेन्जा की तरफ से फियोरेंटिना के खिलाफ आठवें सेकंड में गोल किया था। मिलान ने ट्वीट कर आधिकारिक जानकारी दी कि 21 वर्षीय लियो ने 6.2 सेकेंड में गोल दागा। मिलान की टीम के लिए ही दिग्गज फुटबॉल जलाटन इब्राहिमोविच खेलते हैं।
— PT Highlights (@PT_Highlights) December 20, 2020
रेफरी ने जैसे मैच स्टार्ट होने की सिटी बजाई हकन कालहनोग्लू ने गेंद सास्सुओलो के डिफेंड को भेदने के लिए लियो की तरफ पास कर दिया। लियो ने सास्सुओलो के गोलकीपर आंद्रे कोसिगली को छकाते गेंद को सीधे गोलपोस्ट में मार दिया। मैच में इब्राहिमोविच चोट के कारण नहीं खेले। उनके साथ-साथ मिडफील्डर इस्माइल बेनेकर और डिफेंडर सिमोन जार भी नहीं खेले। मिलान की टीम पिछले 13 मैचों में नहीं हारी है।
मिलान अंक तालिका में 31 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ। दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान के 30 अंक हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम युवेंटस 27 अंकों के साथ तीसरे और 24 अंकों के साथ रोमा चौछे पायदान पर है। इस मैच में हारने वाली टीम सास्सुओलो 23 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। नेपोली के भी 23 अंक ही हैं, लेकिन वह बेहतर गोल डिफरेंस के कारण पांचवें पायदान पर है।