भारत के 20 वर्षीय युवा ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंदा ने अपने शानदार प्रदर्शन को नॉर्वे चेस 2026 में भी जारी रखा है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 और अपने से उम्र में 15 साल बड़े मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर से धूल चटाई है। 2024 के इस टूर्नामेंट में भी भारतीय खिलाड़ी ने कार्लसन को मात दी थी। दूसरी तरफ मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

बुधवार को नॉर्वे के ओस्लो में हुए तीसरे राउंड के मैच में प्रगनानंदा ने जीत के साथ पूरे 3 अंक अर्जित किए। जबकि डी गुकेश का हार का सिलसिला नहीं रुक पाया। अलिरेजा फिरोजा से हारने के बाद बाद उन्हें लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। प्रगनानंदा इससे पहले सुपरबेट चेस क्लासिक रोमानिया में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके आए हैं। वह नॉर्वे चेस टूर्नामेंट शुरू होने से एक शाम पहले ही ओस्लो पहुंचे थे।

इस जीत के साथ प्रगनानंदा के कुल 4.5 अंक हो चुके हैं। वह ओवरऑल इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ अलीरेजा फिरोजा ही हैं जिनके 7.5 अंक हैं। जबकि गुकेश लगातार अपनी लय वापस लाने में जूझ रहे हैं और वह 3.5 अंक ही अभी तक अर्जित कर पाए हैं। छह खिलाड़ियों वाले इस ओपन राउंड टूर्नामेंट में वह चौथे स्थान पर हैं।

हार के बाद क्या बोले गुकेश, प्रगनानंदा ने जीत के बाद दी प्रतिक्रिया

गुकेश ने अपनी हार के बाद स्वीकारा कि, विरोधी खिलाड़ी लगातार पूरे गेम में उनसे आगे थे। इस साल गुकेश को अपना वर्ल्ड चैंपियन टाइटल भी जवोखिर सिंदारोव के खिलाफ डिफेंड करना है। उनके प्रदर्शन के ग्राफ का यूं लगातार गिरना आगे आने वाले समय में उनके विश्व चैंपियन टाइटल को नुकसान पहुंचा सकता है।

आर प्रगनानंदा ने भी कार्लसन के ऊपर शानदार जीत के बाद खास बयान दिया। उन्होंने कहा सही मायनों में यह बहुत बड़ी जीत है। साथ ही उन्होंने इस मैच को जीतने के बाद खुद को लकी भी बताया।

वैभव ने IPL प्लेऑफ की एक पारी में 12 छक्के लगा रचा इतिहास, सहवाग, गेल, वॉटसन समेत 7 सितारों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद पर तूफानी 97 रन ठोके। इस पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए और आईपीएल प्लेऑफ में इतिहास रच दिया। उन्होंने सहवाग, गेल और वॉटसन जैसे दिग्गजों को खास मामले में पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर