भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने पिछले हफ्ते दाम्बुला में हुए विवाद के बाद इस 15 साल के खिलाड़ी की आलोचना और ऑनलाइन नफरत की निंदा की। अश्विन ने सवाल उठाया कि लोग मैदान पर हुई किसी घटना को लेकर एक बच्चे को कैसे निशाना बना सकते हैं। उन्होंने आलोचना और व्यक्तिगत हमलों के बीच फर्क समझने की बात कही और फैंस से अपील की कि वे इस युवा खिलाड़ी को क्रिकेट का आनंद लेने और आगे बढ़ने दें।
वैभव से नफरत कैसे कर सकते हैं
अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि हम बस नफरत भरी बातें ही कर सकते हैं और फिर क्या होता है। अगर वह व्यक्ति जिससे हम नफरत कर रहे हैं कभी उन बातों को पढ़ ले तो शायद उस पर थोड़ा असर पड़े, लेकिन ऐसी बातें करने से हमें क्या हासिल होता है। इसीलिए मैं यह कह रहा हूं कि आप वैभव सूर्यवंशी से नफरत कैसे कर सकते हैं। बताइए कोई उससे नफरत कैसे कर सकता है और हर कोई कह रहा है कि इस बच्चे को समझदारी दिखानी चाहिए थी, उसे और समझदारी से बात करनी चाहिए थी। क्या हम भूल गए हैं कि हम भी कभी बच्चे थे, क्या हम भूल गए हैं कि हमारे अपने परिवारों में भी ऐसे बच्चे हैं, यह बहुत खतरनाक चलन है।
वैभव को खेल का मजा लेने दें
अश्विन ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी एक क्रिकेटर हैं और वह हमारे लिए खेलते हैं साथ ही वह जबरदस्त हुनर वाले एंटरटेनर हैं। कुछ पल के लिए उनके परिवार, शुभचिंतकों, फैंस और टीम मैनेजमेंट को भूल जाइए। खेल के एक चाहने वाले के तौर पर मैं बस यही चाहता हूं कि वह क्रिकेट का मजा लें और बिना किसी दबाव के खेलें। इतने सालों तक क्रिकेट खेलने के बाद मुझे एहसास हुआ है कि बिना किसी बोझ के आजादी से खेलना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। जब तक हम उन्हें वह आजादी दे सकते हैं उन्हें मजा लेने दें। वह सफल होते हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके खेलने का अंदाज ही देखने लायक होता है और उस बच्चे को खेल का मजा लेने दें।
134 छक्के, 116 चौके, 670 गेंदों पर 1477 रन, स्ट्राइक रेट 220 के पार; वैभव सूर्यवंशी अब आयरलैंड में धूम मचाने को तैयार
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर अब तक लाजवाब रहा है जिसमें उन्होंने अब तक 220 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वैभव ने टी20 प्रारूप में अब तक चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वो आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के लिए तैयार हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
