आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मैदान पर इंजरी की वजह से नहीं उतरे। उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका दिया गया और उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शतक लगा दिया। ये डिकॉक का तीसरा आईपीएल शतक रहा साथ ही टी20 का 9वां शतक भी रहा। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और रोहित, संजू, पंत का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा।

रोहित से आगे निकले डिकॉक

डिकॉक ने इस मैच में 60 गेंदोें पर नाबाद 112 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल में मुंबई के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया।

आईपीएल में MI के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

114* रन – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2008
112* रन – क्विंटन डी कॉक बनाम पीबीकेएस, वानखेड़े, 2026
109* रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012
105* रन – रोहित शर्मा बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2024

डिकॉक ने संजू-पंत समेत 4 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

डिकॉक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर अपना तीसरा शतक लगाया और उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को एक साथ पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने इस लीग में बतौर विकेटकीपर 2-2 शतक लगाए हैं जबकि डिकॉक के नाम पर अब 3 शतक हो गए।

बतौर विकेटकीपर आईपीएल में सर्वाधिक शतक

3 – क्विंटन डिकॉक
2 – एडम गिलक्रिस्ट
2- केएल राहुल
2-ऋषभ पंत
2- संजू सैमसन
1 – ब्रेंडन मैकुलम
1 – रिद्दिमान साहा
1 – जॉनी बेयरस्टो
1 – हेनरिक क्लासेन

धोनी से आगे निकले डिकॉक

आईपीएल में डिकॉक ने 25वीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने का कमाल किया और एमएस धोनी से आगे निकल गए। धोनी ने बतौर विकेटकीपर इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली थी।

IPL में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

31 – केएल राहुल
25 – क्विंटन डिकॉक
24 – एमएस धोनी
21 – दिनेश कार्तिक
21 – ऋषभ पंत
20 – संजू सैमसन

डिकॉक ने कोहली समेत 3 बल्लेबाजों की कर ली बराबरी

डिकॉक ने टी20 करियर का 9वां शतक और उन्होंने विराट कोहली, रिली रोसो, शाहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली। इन सभी ने टी20 में 9-9 शतक लगाए थे।

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

22 – क्रिस गेल
11 – बाबर आजम
10 – डेविड वॉर्नर
9 – विराट कोहली
9 – राइली रूसो
9 – साहिबज़ादा फ़रहान
9 – क्विंटन डिकॉक

केएल राहुल और संजू की बराबरी पर आए डिकॉक

डिकॉक अब आईपीएल में तीन टीमों के लिए शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन ने तीन-तीन टीमों के लिए इस लीग में शतक लगाए हैं।

तीन फ्रेंचाइजियों के लिए IPL शतक

3 – केएल राहुल (PBKS, LSG, DC)
3 – संजू सैमसन (DC, RR, CSK)
3 – क्विंटन डी कॉक (DC, LSG, MI)

वैभव को रजत ने पछाड़ा, इशान से आगे अभिषेक; IPL 2026 के 23 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 3 छक्के लगाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव को पीछे छोड़ दिया और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)