IPL 2022 PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स के शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 6 विकेट पर 176 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने 39 गेंद में 78 रन की पारी धुआंधार पारी खेली, लेकिन रबाडा ने उनका विकेट झटककर चेन्नई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
अंबाती रायुडू के अलावा चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 30, महेंद्र सिंह धोनी ने 8 गेंद में 12 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 16 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा और ऋषि धवन ने 2-2 विकेट लिए।संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। अर्शदीप सबसे किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए।
IPL 2022 PBKS vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 88 रन (59 गेंद, 9 चौके और 2 छक्के) बनाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 42 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन 7 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो 2 और महेश यीक्षणा एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 8 मैच में 8 अंक हो गए। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स के 8 मैच में 4 अंक हैं। वह अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।
Indian Premier League, 2022Wankhede Stadium, Mumbai 12 August 2022
Punjab Kings 187/4 (20.0)
Chennai Super Kings 176/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 38 ) Punjab Kings beat Chennai Super Kings by 11 runs
IPL 2022, PBKS vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): इस मैच से पहले तक पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का सक्सेस रेट 59% रहा है।
कगिसो रबाडा 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेद पर रायुडू को बोल्ड कर दिया। रायुडू 39 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के लगाए। रायुडू की जगह एमएस धोनी क्रीज पर आए। धोनी और जडेजा 19वें ओवर में कुल 8 रन बना पाए। आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 27 रन की जरूरत है।
संदीप शर्मा 16वां ओवर लेकर आए। रायुडू ने उनके इस ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया संदीप शर्मा के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 23 रन आए। सोलह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 141 रन है। रायुडू 33 गेंद में 75 रन हैं। जडेजा के 7 गेंद में 4 रन हैं। उसे जीत के लिए अब 4 ओवर में 47 रन बनाने हैं।
राहुल चाहर 15वां ओवर लेकर आए। रायुडू ने उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल चाहर के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 15 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है। रायुडू 29 गेंद में 53 रन हैं। जडेजा के 5 गेंद में 3 रन हैं। उसे जीत के लिए अब 5 ओवर में 70 रन बनाने हैं।
कगिस रबाडा 13वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। गायकवाड़ को मिड ऑफ पर मयंक अग्रवाल ने लपका। गायकवाड़ 27 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लेग बाई से एक रन चुराया। आखिरी गेंद पर रायुडू कोई रन नहीं ले पाए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए और पंजाब को एक विकेट मिला। तेरह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन है। रायुडू 20 गेंद में 32 रन हैं। चेन्नई को जीत के लिेए अब 7 ओवर में 98 रन बनाने हैं।
अर्शदीप 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। बारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन है। गायकवाड़ के 25 गेंद में 26 और रायुडू 18 गेंद में 31 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए अब 8 ओवर में 104 रन बनाने हैं।
लियाम लिविंगस्टोन 11वां ओवर लेकर आए। रायुडू ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 12 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन है। गायकवाड़ के 22 गेंद में 25 और रायुडू 15 गेंद में 29 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए अब 9 ओवर में 107 रन बनाने हैं।
राहुल चाहर 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई के खाते में 5 रन आए। दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है। गायकवाड़ के 21 गेंद में 24 और रायुडू 10 गेंद में 18 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 119 रन बनाने हैं।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन है। इस समय क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। गायकवाड़ के 18 गेंद में 21 और रायुडू 7 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए 11 ओवर में 124 रन बनाने हैं।
चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 10 गेंद में 13 और मिशेल सैंटनर के 7 गेंद में 3 रन हैं।
संदीप शर्मा दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिलाई। संदीप ने उथप्पा को पवेलियन भेजा। संदीप की यह गेंद शरीर पर आती बैक ऑफ लेंथ थी। उथप्पा बिना पोजिशन में आए ही गेंद को पुल करने गए। गेंद उतना उछली नहीं और ना ही पुल के लिए रूम मिला। गेंद मिडविकेट पर उठी। इस सीजन पहला मैच खेल रहे ऋषि धवन ने आसान कैच लपक लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर चौके भी लगाए। पहले ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। गायकवाड़ के 4 गेंद में 9 और रॉबिन उथप्पा के 2 गेंद में एक रन हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने अपनी आखिरी एकादश में 3 बदलाव किए हैं। इस सीजन दोनों टीमों का यह 8वां मुकाबला है। अब तक हुए 7-7 मुकाबलों में पंजाब किंग्स 3 और चेन्नई सुपर किंग्स 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है। पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में इस समय 8वें और चेन्नई सुपर किंग्स 9वें नंबर पर है।
एक धीमी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स ने एक धीमी पिच पर बढ़िया स्कोर खड़ा किया है। एक बार के लिए ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम ज्यादा से ज्यादा 160 के स्कोर पर पहुंच पाएगी, लेकिन शिखर धवन और राजापक्षे ने कमाल की साझेदारी की। धवन ने शानदारी पारी खेली। उन्होंने छोटी बाउंड्री का लाभ उठाते हुए काफी रन बटोरे। अब देखना है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस पिच पर कैसी बल्लेबाजी करती है।
ड्वेन ब्रावो 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को शॉर्ट थर्डमैन पर मुकेश चौधरी के हाथों कैच करा दिया। लिविंगस्टोन 7 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए।
ड्वेन प्रिटोरियस 19वां ओवर लेकर आए। लियाम लिविंगस्टोन ने इस ओवर की दूसरी गेंद चौका और तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक धवन को दी। धवन ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। उन्नीस ओवर से पंजाब के खाते में 22 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 174 रन है। शिखर धवन के 57 गेंद में 81 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन के 6 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 10 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ड्वेन ब्रावो 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर शिवम दुबे के हाथों भानुका राजपक्षे को कैच कराया। भानुका 32 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। अठारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 152 रन है। शिखर धवन के 55 गेंद में 76 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन के 2 गेंद में 2 रन हैं।
मुकेश चौधरी 17वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लिया। इसके साथ ही धवन और राजपक्षे के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई। धवन ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। मुकेश चौधरी के इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 9 रन आए। सत्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 145 रन है। शिखर धवन के 51 गेंद में 73 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 31 गेंद में 42 रन हैं। दोनों के बीच 68 गेंद में 108 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ड्वेन ब्रावो 16वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। ब्रावो के इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 13 रन आए। सोलह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 136 रन है। शिखर धवन के 46 गेंद में 65 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 30 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 62 गेंद में 99 रन की साझेदारी हो चुकी है।
महेश यीक्षणा 15वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से पंजाब के खाते में सिर्फ 6 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 123 रन है। शिखर धवन के 42 गेंद में 56 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 27 गेंद में 38 रन हैं। दोनों के बीच 55 गेंद में 86 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ड्वेन प्रिटोरियस 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर भानुका राजपक्षे ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। धवन ने 37वीं गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। चौदह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 117 रन है। शिखर धवन के 38 गेंद में 52 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 25 गेंद में 36 रन हैं। दोनों के बीच 49 गेंद में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।
महेश यीक्षणा 13वां ओवर लेकर आए। ओवर की दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इसके साथ ही पंजाब का शतक पूरा हो गया। तेरह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 103 रन है। शिखर धवन के 35 गेंद में 46 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 22 गेंद में 28 रन हैं।
बारह ओवर का खेल हो चुका है। मुकेश चौधरी के 12वें ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 16 रन आए। धवन ने ओवर की दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। बारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है। शिखर धवन के 32 गेंद में 44 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 19 गेंद में 22 रन हैं।
ड्वेन ब्रावो 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 9 रन आए। दस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 72 रन है। शिखर धवन के 23 गेंद में 27 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 16 गेंद में 19 रन हैं।
रविंद्र जडेजा 9वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर राजपक्षे ने छक्का लगाया। हालांकि, इस गेंद पर वह कैच भी हो सकते थे, लेकिन सैंटनर के ऊपर से गेंद बाउंड्री के पर चली गई। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 63 रन है। शिखर धवन के 22 गेंद में 26 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 11 गेंद में 12 रन हैं।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 51 रन है। शिखर धवन ने 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका भी लगाया। उनके 20 गेंद में 24 रन हैं। भानुका राजपक्षे के 7 गेंद में 3 रन हैं।
पंजाब किंग्स ने पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में 37 रन बनाए और मयंक अग्रवाल का विकेट भी गंवाया। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का पावरप्ले में यह सबसे कम स्कोर है।
महेश यीक्षणा छठा ओवर लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने छक्का लगाया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें शिवम दुबे ने बैकवर्ड पॉइंट पर लपका। मंयक 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। मयंक अग्रवाल की जगह भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं।
मिशेल सैंटनर पांचवां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 7 रन आए। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। मयंक अग्रवाल के 18 गेंद में 17 और शिखर धवन के 12 गेंद में 9 रन हैं।
चार ओवर का खेल हो चुका है। पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 22 रन है। मयंक अग्रवाल के 15 गेंद में 12 और शिखर धवन के 9 गेंद में 8 रन हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर मयंक को रन आउट करने से चूक गए।
महेश यीक्षणा दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर धवन ने एक रन लेकर आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे किए। वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने यह उपलब्धि अपने नाम की है। धवन ने अपने 200वें मैच में 6000 आईपीएल रन पूरे किए।
IPL 2022, PBKS vs CSK Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें से पंजाब किंग्स 11 में जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। इस मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच 3 मैच खेले गए थे। इसमें पंजाब किंग्स ने एक और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैच में जीत हासिल की थी। इस मैच से पहले तक पंजाब और चेन्नई के बीच भारत में 21 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें से चेन्नई ने 12 और पंजाब ने 9 बार बाजी अपने नाम की है।