आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम अपने न्यू चंडीगढ़ स्थित होम ग्राउंड में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को उतरी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होम टीम पंजाब के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे। फ्रेंचाइजी ने वृन्दावन में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए भी दी गई।

पंजाब किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खिलाड़ियों की ब्लैक बैंड बांधे हुए तस्वीर शेयर की और लिखा,’वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं।’ आपको बता दें कि शनिवार सुबह जानकारी सामने आई कि पंजाब के कई लोगों ने वृन्दावन में हुए नाव हादसे में अपनी जान गंवा दी। इसमें करीब 10 लोगों की मौत हुई और करीब 5 लोग लापता हुए। जबकि 22 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली।

कैसे हुआ यह नांव हादसा?

वृंदावन में हुए नांव हादसे में 10 मृतकों में से 9 पंजाब और एक हरियाणा के हैं। पंजाब के 9 मृतकों में से पांच जगरांव के हैं, जो पंजाब के लुधियाना जिले का एक छोटा सा कस्बा है। यहां से गुरुवार को करीब 132 तीर्थयात्रियों को लेकर दो बसें वृंदावन के लिए निकली थीं। 25-30 तीर्थयात्रियों के एक ग्रुप ने यमुना नदी के केशी घाट पर बोटिंग करने का फैसला किया। नाव नदी के बीच में तैरते हुए पैंटून डैम से टकराने के बाद पलट गई और यह हादसा हुआ। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की लगी क्लास

इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन और तूफानी शुरुआत दिलाई। 6 ओवर में ही टीम ने 104 रन बना लिए थे। अभिषेक ने 28 गेंद पर 74 और ट्रेविस हेड ने 23 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 गेंद पर 120 रन की पार्टनरशिप की।

“बड़े बॉलर्स को जानबूझकर टारगेट करता”: वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान; विराट कोहली ने भी दिया स्पेशल गिफ्ट

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में 200 रन बना चुके हैं। उनकी धुआंधार बैटिंग और खासतौर से दिग्गज गेंदबाजों का चौके-छक्कों से स्वागत चर्चा का विषय है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद पर 78 रन ठोके और विराट कोहली ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट भी दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर