आईपीएल 2026 के 40 मैचों तक जो टीम अजेय थी, अब 62 मैचों के बाद लगातार छह हार झेल चुकी है। बात कर रहे हैं पंजाब किंग्स की जो अब प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि, अभी भी टीम के लिए कुछ ऐसे समीकरण हैं जो उसे प्लेऑफ में एंट्री दिला सकते हैं। उसके लिए बस अपनी जीत के साथ-साथ पंजाब को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ क्वालिफिकेश के समीकरण जानने से पहले उसकी मौजूदा पोजीशन जान लेते हैं। पंजाब का अब बस एक लीग मैच बाकी रह गया है। 23 मई शनिवार को पंजाब की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। उस एक मैच में हर हाल में बड़ी जीत पंजाब को दर्ज करनी होगी 15 अंकों के लिए। अगर जीत नहीं मिली फिर भी 13 अंक में भी पंजाब प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कर सकती है। हालांकि, वो मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं है। आइए जानते हैं सभी समीकरण:-

5 पॉइंट्स में जानते हैं पंजाब किंग्स का समीकरण

  • 1- पंजाब की टीम अगर 15 अंक तक पहुंचती है यानी आखिरी लीग मैच लखनऊ से जीतती है, तो फिर उसे यह कामना करनी होगी कि, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्य या राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक टीम ही 16 अंकों तक पहुंचे।
  • 2- केकेआर की भी आखिरी लीग मैच में हार की कामना पंजाब को करनी होगी। वहीं अगर दोनों के बीच 15-15 अंक पर टाई हुआ तो नेट रनरेट अहम हो जाएगा। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ पंजाब को बड़ी जीत पर नजर रखनी होगी।
  • 3- अगर पंजाब किंग्स आखिरी मैच लखनऊ से हारती है तो, उसे सबसे पहले यह उम्मीद लगानी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों आखिरी मैच लखनऊ और मुंबई के खिलाफ हार जाए।
  • 4- इसके अलावा 13 अंक के साथ पंजाब की उम्मीदें तब ही बचेंगी अगर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस अपने-अपने मैचों में चेन्नई को हरा दें। यानी सीएसके की बचे हुए दोनों मैच में हार उस लिहाज से जरूरी होगी।
  • 5- केकेआर के दो मैच बाकी हैं और अगर पंजाब को 13 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाना है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि केकेआर अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर बाहर करे और आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस केकेआर को हरा दे। इस स्थिति में पंजाब को बस बेहतर नेट रनरेट रखना होगा।

IPL 2026: पंजाब किंग्स को दो घरेलू मैदान चुनना पड़ा भारी, अर्श से फर्श तक पहुंचने में धर्मशाला अहम फैक्टर

पंजाब किंग्स के साथ ऐसा क्या हुआ कि 7 मैच में ही 13 अंक जुटाने के बाद वह प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई? इस सवाल का जवाब है दो घरेलू मैदान। पंजाब किग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलती है, जो एक दूसरे से काफी विपरीत हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर