PSL 2021: मोहम्मद रिजवान और सोहैब मकसूद ने ठोके अर्धशतक, मुल्तान सुल्तांस का खुला खाता; बेकार हो गई हफीज की 27 गेंद में बनी फिफ्टी
PSL 2021 LAH vs MUL: इस जीत से मुल्तान सुल्तांस अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। लाहौर कलंदर्स एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। लाहौर कलंदर्स की ओर से मोहम्मद हफीज हाइएस्ट स्कोरर रहे।

PSL 2021 LAH vs MUL: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2021 के 7वें मैच में मुल्तान सुल्तांस ने लाहौर कलंदर्स को 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुल्तान सुल्तांस (Lahore Qalandars) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस ने 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में मुल्तान सुल्तांस की यह पहली जीत है।
मुल्तान सुल्तांस की इस जीत में कप्तान मोहम्मद रिजवान और सोहैब मकसूद की अहम भूमिका रही। रिजवान ने 12 चौके की मदद से 49 गेंद में 76 रन बनाए। मकसूद ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। रिजवान ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। सोहैब ने 34 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। रिजवान मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इस जीत से मुल्तान सुल्तांस अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। लाहौर कलंदर्स एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। लाहौर कलंदर्स की ओर से मोहम्मद हफीज हाइएस्ट स्कोरर रहे। हफीज ने 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 35 गेंद में 60 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। था।उनका इस सीजन यह दूसरा अर्धशतक है। हफीज इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके तीन मैच में 166 रन हो गए हैं। रिजवान पहले नंबर पर हैं। उनके 3 मैच में 188 रन हैं।
Highlights
लाहौर कलंदर्स की ओर से शाहीन अफरीदी 3 और समित पटेल 20 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। छठे विकेट के रूप में डेविड वीस आउट हुए थे। उन्होंने एक चौके और एक छक्के की मदद से 8 गेंद में 13 रन बनाए। उन्हें शाहनवाज धानी ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट के हाथों कैच कराया था। उस समय टीम का स्कोर 141 रन था। इससे पहले 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लाहौर कलंदर्स को बड़ा झटका लगा। मोहम्मद हफीज 61 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। कार्लेस ब्रैथवेट की गेंद पर उन्हें गेंदबाज उस्मान कादिर ने रन आउट किया। हफीज जब आउट हुए तब लाहौर कलंदर्स के खाते में 122 रन जुड़े थे। हफीज ने 27 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी।
चौथे विकेट के रूप में बेन डंक पवेलियन लौटे। पंद्रहवें ओवर की पहली गेंद पर उस्मान कादिर ने बेन डंक को शाहिद अफरीदी के हाथों कैच करा दिया। डंक 2 गेंद में एक रन ही बना पाए। उनकी जगह समित पटेल बल्लेबाजी के लिए आए। डंक जब आउट हुए तब लाहौर कलंदर्स के खाते में 108 रन जुड़ चुके थे।
तीसरे विकेट के रूप में जो डेनली आउट हुए। कार्लोस ब्रैथवेट ने उन्हें 14वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने रिजवान के हाथों डेनली को कैच कराया। डेनली ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 31 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब टीम के खाते में 106 रन थे। ब्रैथवेट की जगह डंक क्रीज पर आए थे। डेनली ने आउट होने से पहले हफीज के साथ चौथे विकेट के लिए 55 गेंद में 89 रन की साझेदारी की।
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहनवाज धानी ने फखर जमान को विकेट के पीछे रिजवान के हाथों कैच करा दिया। फखर ने एक चौके की मदद से 11 गेंद में 9 रन बनाए। जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर 17 रन था। फखर की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज क्रीज पर आए।
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर लाहौर कलंदर्स को पहला झटका लगा था। कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर उस्मान कादिर ने सोहेल अख्तर का शॉर्ट मिड-विकेट पर कैच लपक लिया। सोहेल 12 गेंद में 7 रन ही बना पाए। इसमें एक चौका था। जब वह आउट हुए तब मुल्तान सुल्तांस के खाते में 17 रन ही जुड़े थे। सोहेल की जगह जो डेनली क्रीज पर आए।
सोहेल अख्तर और फखर जमान ने लाहौर कलंदर्स की ओर से पारी की शुरुआत की। मुल्तान सुल्तांस के लिए पहला ओवर सोहेल खान लेकर आए। फखर जमान उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। दूसरे गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद पर सोहेल अख्तर ने भी एक रन लेकर अपना खाता खोला।
दोनों ही टीमों का यह तीसरा मैच है। लाहौर कलंदर्स इससे पहले हुए अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है। उसने पेशावर जल्मी को 4 और क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से हराया था। वहीं, मुल्तान सुल्तांस को अपने दोनों मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। उसे इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 3 और पेशावर जल्मी ने 6 विकेट से हराया था। वह अंक तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर है। ऐसे में मुल्तान सुल्तांस की कोशिश इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपना खाता खोलने की होगी। हालांकि, टॉप पर चल रही लाहौर कलंदर्स के आगे उसकी राह आसान नहीं होगी।
मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans): मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस लिन, जेम्स विंसे, रिली रोसोव, सोहैब मकसूद, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, शाहिद अफरीदी, सोहेल खान, उस्मान कादिर, शाहनवाज धानी।
लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars): फखर जमान, सोहेल अख्तर (कप्तान), जो डेनली, मोहम्मद हफीज, बेन डंक (विकेटकीपर), समित पटेल, डेविड वीस, अहमद डेनियल, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सलमान मिर्जा।