प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में यू मुंबा का पहला मुकाबला तेलुगू टाइटंस से होगा। यू मंबा ने इस बार अभिषेक सिंह पर 42.8 लाख रुपए खर्च किए हैं। वह एक बार खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा उसने पहले और तीसरे सीजन में फाइनल तक का सफर भी तय किया था। हालांकि, सीजन चार और सीजन पांच में वह प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। सीजन 6 में यू मुंबा को यूपी योद्धा से हार मिली थी और टीम बाहर हो गई थी। यू मुंबा के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके पास खिलाडियों के सही विकल्प नहीं हैं। फजेल और संदीप यदि चोटिल हो जाते हैं तो उनका विकल्प टीम के पास नहीं है। मुंबा का लेफ्ट कवर भी कमजोर नजर आता है। इस पोजिशन के लिए मुंबा के पास कोई अनुभवी डिफेंडर नहीं हैं।