दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में सोमवार 10 अगस्त को पुरानी दिल्ली 6 का सामना आउटर दिल्ली वॉरियर्स से हुआ। इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली के कप्तान और आईपीएल चैंपियन आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी अनुज रावत का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 38 गेंद पर 92 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थी। इसकी बदौलत पुरानी दिल्ली को तीसरी जीत भी मिली।

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स 19.1 ओवर में सिर्फ 165 रन बनाकर सिमट गई थी। ओपनर प्रियांश आर्या ने शुरुआत तेज दिलाई थी। उन्होंने 19 गेंद पर 46 रन की पारी खेली थी जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। हालांकि, वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। वहीं उनके अलावा अक्षय सैनी ने 49 रन बनाए और वह भी अर्धशतक से चूके।

जवाब में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अनुज रावत ने 38 गेंद पर 92 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर आर्यन गौड़ ने 40 गेंद पर 57 रन की पारी खेली जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। पुरानी दिल्ली ने छठे मैच में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

अंकतालिका में पुरानी दिल्ली दूसरे स्थान पर

अंकतालिका में पुरानी दिल्ली की टीम इस मुकाबले के बाद दूसरे पायदान पर है। जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम 6 में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं वेस्ट दिल्ली लायंस तीसरे और आउटर दिल्ली वॉरियर्स चौथे पर है। आउटर दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और पुरानी दिल्ली तीनों के 7-7 अंक हैं। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम का खाता नहीं खुला है और वह अंकतालिका में चार हार और एक बेनतीजा मैच के बाद आखिरी स्थान पर है।

स्थानटीममैचजीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK)651010+0.335
2पुरानी दिल्ली 6 (PD)63217+0.787
3वेस्ट दिल्ली लायंस (WDL)53117+0.693
4आउटर दिल्ली वॉरियर्स (ODW)63217+0.079
5नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (NDS)42115+0.606
6साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (SDS)51313-0.651
7न्यू दिल्ली टाइगर्स (NDT)51402-0.085
8ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR)50411-2.100

ODI World Cup 2027 के लिए 10 टीमें पक्की, बची हुई चार टीमें कैसे होंगी तय; पूर्व चैंपियन टीम भी खेलेगी क्वालिफायर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब 14 में से 10 टीमों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में क्वालिफाई किया है। अब बचे हुए 4 स्थानों के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर