पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ तूफानी पारी खेली और 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मैच में 37 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली और इस दौरान 9 छक्के और 4 चौके भी जड़े साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 251.35 का रहा। 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर प्रियांश ने वैभव के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एक साथ 4 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा
प्रियांश आर्या ने इस मैच में 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। प्रियांश ने इस लीग में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया जबकि वैभव भी तीन बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं प्रियांश ने रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन, केएल राहुल को एक साथ पीछे छोड़ा। इन चारों ने आईपीएल में 2-2 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया है।
आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय बैटर्स
अभिषेक शर्मा- 6 बार
प्रियांश आर्या- 3 बार
वैभव सूर्यवंशी- 3 बार
रजत पाटीदार- 2 बार
यशस्वी जायसवाल- 2 बार
इशान किशन- 2 बार
केएल राहुल- 2 बार
दूसरे विकेट के लिए हुई 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी
प्रियांश आर्या ने लखनऊ के खिलाफ अपनी टीम के लिए दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के साथ मिलकर 80 गेंदों पर 182 रन की तगड़ी साझेदारी करते हुए टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कूपर की बल्लेबाजी भी कमाल की रही और उन्होने 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 8 चौके भी निकले। उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 189.13 का रहा।
अभिषेक ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय
अभिषेक शर्मा ने सीेएसके के खिलाफ दमदार पारी खेली और वीरेंद्र सहवाग के इस महारिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
