आईपीएल 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 219 रन बनाए। 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में ही हर्ष दुबे के खिलाफ 6 गेंद पर 300 के स्ट्राइक रेट से 18 रन ठोक दिए। यह किसी आईपीएल मैच के पहले ओवर में पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड था। इसके बाद प्रियांश ने 16 गेंद पर ही अपना पचासा ठोका और बेहतरीन बल्लेबाज की।
पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल में इससे पहले पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा 17 रन का रिकॉर्ड था। अब आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार पंजाब ने 17 से ज्यादा रन पारी के पहले ओवर में बनाए हैं। प्रियांश और प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को इस मैच में तूफानी शुरुआत दिलाई। प्रियांश ने 16 गेंद पर अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। प्रियांश ने 20 गेंद पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेली।
आईपीएल 2026 में दूसरा सबसे तेज पचासा
आईपीएल 2026 में यह दूसरा सबसे तेज पचासा भी रहा। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने दो बार 15-15 गेंद पर ही इस सीजन पचासा जड़ा था। प्रियांश आर्या ने इस सीजन बेहतरीन और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर पचासा जड़ा था। जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज आईपीएल पचासा है। केएल राहुल ने 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।
पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा स्कोर
- 18 रन: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026
- 17 रन: बनाम केकेआर, 2014
- 17 रन: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
- 17 रन: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025
SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, वृन्दावन में जान गंवाने वालों को किया याद
पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी और बताया कि वृन्दावन में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के साथ वह खड़े हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
