आईपीएल 2026 के लिए टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 का चयन किया। इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनिंग के लिए विकल्प हैं जिसमें केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और पृथ्वी शॉ हैं। हालांकि दिल्ली की टीम इस बार केएल राहुल और पृथ्वी शॉ के साथ बतौर ओपनर जा सकती है।

क्लीयर होना चाहिए पृथ्वी शॉ का रोल

इरफान पठान ने आगे कहा कि दिल्ली को पृथ्वी शॉ के साथ जाना चाहिए और ये क्लीयर कर देना चाहिए कि उनका रोल क्या होगा। इरफान पठान ने तीसरे नंबर के लिए नितिश राणा का चयन किया और कहा कि उनको लेकर आना काफी अच्छा होगा कि वो स्पिन को अच्छा खेलते हैं और दो राइट हैंडर के साथ आपको एक लेफ्ट हैंडर ऊपरी क्रम पर मिल जाएगा।

करुण को जगह मिलना मुश्किल

इरफान पठान ने कहा कि दिल्ली के पास विकल्प काफी हैं, लेकिन नंबर 4 पर मैं डेविड मिलर, नंबर 5 पर मैं अक्षर पटेल और नंबर 6 पर ट्रिस्टन स्टब्स को रखूंगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती मैचों में करुण नायर को जगह मिलना मुश्किल होगा। इरफान ने कहा कि नंबर 7 पर अभिषेक शर्मा होंगे जिन्होंने पिछले सीजन में तेज गेंदबाजों को काफी अच्छा खेला था। 8वें नंबर पर विपराज निगम होंगे।

कुलदीप और एनगीडी को किया शामिल

इरफान पठान ने कहा कि प्लेइंग 11 में जो पहले 8 खिलाड़ी हैं वो सारे शानदार नजर आ रहे हैं और टीम की बैटिंग काफी बेहतर दिख रही है। उन्होंने आगे कहा कि 9वें नंबर पर अगर मिचेल स्टार्क उपलब्ध हैं तो उन्हें रखिए नहीं तो दुष्मंथा चमीरा के साथ आप जा सकते हैं। इरफान ने कहा कि 10वें नंबर पर मैं कुलदीप यादव को रखूंगा जबकि 11वें नंबर पर लुंगी एनगीडी होंगे।

आईपीएल 2026 के लिए इरफान पठान द्वारा चुनी गई दिल्ली की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, नितिश राणा, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क/दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।

इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन।

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), नितिश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।

ये खबरें भी पढ़ें

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बैटर; अभिषेक नंबर 1, कोहली, पंत, सूर्या से आगे श्रेयस

CSK-RCB समेत यह 4 टीमें पहुंचेंगी IPL 2026 के प्लेऑफ में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी