दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से दिल्ली के लिए शुरू के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में ये इस टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। अब स्टार्क के नहीं होने के बाद आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है जानते हैं।
राहुल-पृथ्वी कर सकते हैं ओपन
दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनर के रूप में इस बार कई विकल्प हैं। टीम के पास केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल हैं, लेकिन इनमें से कौन ओपन करेगा ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे पृथ्वी शॉ के टीम में आने के बाद इस बात की उम्मीद है कि वो केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर पृथ्वी शॉ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उस स्थिति में अभिषेक पोरेल को आजमाया जा सकता है।
दिल्ली की टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर नितिश राणा होंगे जिन्होंने पिछले सीजन में यानी आईपीएल 2025 में शानदार बैटिंग की थी और 500 से ज्यादा रन बनाए थे। चौथे नंबर पर बैटिंग क्रम में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर हो सकते हैं जबकि कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी क्रम में 5वें नंबर पर उतर सकते हैं। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को छठे नंबर पर मौका दिया जा सकता है।
स्टार्क कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे ऐसे में दिल्ली की टीम तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगीडी और टी नटराजन पर भरोसा कर सकती है और इन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। टीम में फिनिशर की भूमिका में आशुतोष शर्मा नजर आ सकते हैं जबकि स्पिनर के रूप में टीम में विपराज निगम और कुलदीप यादव हो सकते हैं।
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, पृथ्वी शॉ/अभिषेक पोरेल, नितिश राणा, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश कुमार।
ये खबरें भी पढ़ें
