रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन से पहले ऋतुराज गायकवाड़ की गैर-मौजूदगी में पृथ्वी शॉ को एक अहम जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड ने आगामी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के एक मैच के लिए पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। पृथ्वी शॉ दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में 11 से 14 अक्टूबर तक होने वाले एलीट ग्रुप सी के पहले मैच में सर्विसेज के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

पहले मैच के लिए पृथ्वी बने टीम के कप्तान

पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान इसलिए बनाया गया है क्योंकि मैच के समय टीम के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले वन-डे टूर्नामेंट के लिए गायकवाड़ को इंडिया ए क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। ये अनौपचारिक वन-डे मैच 6, 9 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे और रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत भी 11 अक्टूबर से होगी। ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया ए क्रिकेट टीम के साथ व्यस्त रहेंगे इसलिए महाराष्ट्र क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी शॉ पर होगी।

वैभव-सचिन टीम में शामिल

यह दूसरी मौका है जब टॉप-ऑर्डर के इस बल्लेबाज को किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी की भूमिका के लिए चुना गया है। शॉ को 2018 में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। महाराष्ट्र की टीम में तीन उभरते हुए क्रिकेटरों सौरव नवाले, सचिन दास और ऋषिकेश सोनावणे को भी शामिल किया गया है। यही नहीं इस टीम में वैभव दरकुंडे को भी शामिल किया गया है।

सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच के लिए महाराष्ट्र की टीम:

पृथ्वी शॉ (कप्तान), सचिन दास, वैभव दरकुंडे, दिग्विजय पाटिल, अंकित बवाने, हर्षल केट, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, तनय सांघवी, हितेश वालुंज, ऋषिकेश सोनावणे, अथर्व धर्माधिकारी।

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)